आज का स्वास्थ्य राशिफल: आजकल देश में एचएमपीवी वायरस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यह वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है और अबतक इसके 7 मामलों की पुष्टि भी की जा चुकी है। ऐसे में आपको सावधान रहने के साथ ही जरूरी ऐहतियात बरतने की भी सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य राशिफल आपको आपकी सेहत के बारे में संकेत दे सकता है। अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए आप हमारा स्वास्थ्य राशिफल पढ़ सकते हैं। आज के दिन सिंह राशि वाले लोगों को दिल से जुड़ी पुरानी बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही मेष राशि वालों को एलर्जी और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपकी राशि में कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। हालांकि, मामूली एलर्जी या संक्रमण आपको परेशान कर सकते हैं। आज के दिन वरिष्ठ नागरिकों को अपनी दवाइयों का खास ध्यान रखना चाहिए।
वृषभ
आज वृषभ राशि के जातकों को उम्र बढ़ने से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। बुजुर्ग लोगों को ट्रेन में चढ़ते या फिसलन भरी जगहों पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस राशि के बच्चों को वायरल बुखार या दांतों की समस्या हो सकती है। आज आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करने की जरूरत है।
मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह दिन आपके लिए अपने जीवनशैली में सुधार लाने के लिए काफी अच्छा है। योग और ध्यान से अपने दिन की शुरुआत करें इसके साथ ही हरी सब्जियों से भरपूर डाइट लें। आज आपको फैटी फूड्स खाने से बचने की जरूरत है।
कर्क
आज कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है। आज के दिन आपको जंक फूड, तला-भुना खाना खाने के साथ ही शराब पीने से परहेज करने की जरूरत है। आज के दिन गर्भवती महिलाएं चलते समय सावधानी बरतें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन आपको दिल से जुड़ी पुरानी बीमारियों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आज आपको तनाव को दूर करने के लिए काम और आराम करने के बीच में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उच्च रक्तचाप से ग्रस्त लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
कन्या
आज कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, कुछ लोगों को गुर्दे या लीवर से जुड़ी पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नियमित व्यायाम और सुबह-शाम की सैर से फिटनेस को बनाए रखें। स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखें और खुद को प्रेरित रखें।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज जोड़ों और हड्डियों के दर्द या एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों को दमा की समस्या है, वे प्रदूषित इलाकों में जाने से बचें। अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें।
वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं तो ऐसे में उसमें तेजी से सुधार हो सकता है। गर्भवती महिलाएं एडवेंचर स्पोर्ट्स या हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग करने से बचें। तनाव कम करने के लिए आपको जीवन में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।
धनु
आज धनु राशि के जातकों को अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज से पीड़ित लोग चीनी से परहेज करें साथ ही सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। आज के दिन आपको बुजुर्ग लोगों को नसों से संबंधित मामूली समस्याएं हो सकती हैं।
मकर
मकर राशि के जातक हल्के व्यायाम से दिन की शुरुआत करें। आज के दिन आपको योग करने की जरूरत है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही बेहतर रहेंगे। आज के दिन आपको वायरल बुखार या गले की खराश की समस्या हो सकती है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। हालांकि, लीवर या फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं वाले जातकों को आज के दिन सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। डायबिटीज या उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग अपने आहार पर ध्यान दें।
मीन
मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, आज के दिन आपको गले से संबंधित मामूली समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से बचना चाहिए।