ऐसा कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसके कारण उनकी हड्डियां कमजोर होती जाती हैं। लेकिन मौजूदा वक्त में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे और युवा भी हड्डियों के कमजोर होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि कैल्शियम की कमी के कारण उनकी हड्डियों कमजोर होती है लेकिन सिर्फ ऐसा नहीं है। खराब डाइट के कारण भी लोगों की कम उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगी है। इस बात से तो सभी लोग वाकिफ होंगे की मजबूत हड्डियां मजबूत शरीर की निशानी होती हैं। अगर हड्डियां कमजोर होंगी तो शरीर के अपंग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है अपनी डाइट को सही रखना ताकि बढ़ती उम्र में भी हड्डियां मजबूत रहें। अगर आप भी बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे 6 फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं।
बुढ़ापे तक हड्डियों को मजबूत रखेंगे ये 6 फूड
रागी
कैल्शियम से भरपूर रागी एक प्रकार का अनाज है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर आप कैल्शियम की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से रागी के आटे से बनी रोटियां या परांठे का सेवन करें। ऐसा करने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी जल्द ही दूर होगी और हड्डियां भी मजबूत बनेंगी।
टॉप स्टोरीज़
सहजन
आयुर्वेद में कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए सहजन को बहुत कारगर माना गया है। आपको बता दें कि 100 ग्राम सहजन में 5 गिलास दूध के बराबर कैल्शियम होता है। इसलिए अगर आपकी हड्डियों में से कट-कट की आवाज आती है तो इसे दूर करने के लिए आप सहजन की पत्ती और इसके फल का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ेंः रोजाना की डाइट में शामिल करें ये 5 फूड चंद दिनों में दोगुना हो जाएगा स्टैमिना, जानें सेवन का तरीका
मशरूम
मशरूम में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो महीने में कम से कम 4 दिन मशरूम जरूर खाएं क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होगी और आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी।
अंडा
अगर आपको मांस खाना पसंद नहीं है लेकिन आप चाहते हैं कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो तो आप अंडे का सहारा ले सकते हैं। अगर आप अंडे का अंदर का पीला भाग खाएंगे तो आपके शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति होगी। अंडे के पीले भाग यानी की यार्क में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में शरीर को गर्मी देने और तंदरुस्त रखने के लिए खाएं खजूर का लड्डू, जानें इसे बनाने की विधि और फायदे
संतरे का रस
ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय संतरे का रस पीने से आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। संतरे का रस शरीर की सभी कमियों को पूरी करने के साथ-साथ आपको फिट रखने में मदद करता है।
हरी बीन्स
हरी बीन्स विटामिन ए, सी, के, और फोलिक एसिड, फाइबर, पोटेशियम व फोलेट की समृद्ध स्त्रोत मानी जाती है। इन सबके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें कैटेचिन के रूप में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो आपको ह्रदय रोगों, कैंसर और डायबिटीज से बचाने में मदद करते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi