क्या आप भी चाय के बाद पानी पीते हैं? हो सकते हैं आपको ये 6 नुकसान

अगर आपको भी चाय और कॉफी पीने के बाद पानी पीने की आदत है, तो आप इस आदत को छोड़ देना चाहिए क्योंकि ये नुकसानदेह है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी चाय के बाद पानी पीते हैं? हो सकते हैं आपको ये 6 नुकसान


चाय के बाद पानी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं है। गर्म चाय और ठंडे पानी का कांबीनेशन दांतों के अलावा पेट के लिए भी नुकसानदायक है। भारत में चाय की अहमियत पानी के समान है। लोग जैसे पानी पीते हैं, वैसे ही चाय। लेकिन यह ध्यान देने वाली बात की है कि चाय पीने के बाद पानी पीने के सेहत को कई नुकसान होते हैं। यों तो दिन में अधिक चाय का सेवन करना सेहत के लिए वैसे ही ठीक नहीं होता। इसके पीछे का कारण राजकीय हृदय रोग संस्थान मेडिकल कालेज, कानपुर में कार्यरत वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अवधेश शर्मा ने बताया। उन्होंने कहा कि चाय में ऐसे तत्व होते हैं जिन्हें पीने से पेशाब की समस्या बढ़ जाती है। सामान्य से ज्यादा बार पेशाब जाना पड़ता है। तो वहीं, गर्म चाय के बाद ठंडा पानी पीने से दांतों के अलावा सेहत को कई नुकसान होते हैं। 

inside2coffeebenefits

चाय पीने के बाद प्यास क्यों लगती है?

चाय पीने के बाद सेहत के लिए बुरा है या अच्छा है, इस पर बात आगे तब बढ़ेगी जब पहले ये समझ आ जाएगा कि कुछ लोगों को चाय पीने के बाद प्यास क्यों लगती है। तो इसका जवाब देते हुए डॉ अवधेश शर्मा ने बताया कि चाय में मिलने वाला कैफ़ीन तत्व चाय के बाद प्यास बढ़ता है। चाय के एक साधारण कप में लगभग 50 मिलीग्राम कैफीन होता है। यह एक मूत्र उत्प्रेरक (डाईयूरेटिक) की तरह कार्य करता है जिसके कारण ज्यादा पेशाब होती है और उसके फलस्वरूप ज्यादा प्यास लगती है। चाय के इस तत्व के कारण कुछ लोग इसे गुर्दे के लिए अच्छा भी मानते हैं लेकिन कभी -कभी ज़्यादा डाईयूरेसिस की वजह से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है जो की शरीर के लिए हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें : चाय और सिगरेट साथ पीने से बढ़ती है हार्ट अटैक की आशंका, इससे शरीर को होने वाले 11 नुकसान बता रहे हैं डॉक्टर

चाय पीने के बाद पानी पीने के नुकसान 

1. डॉ. अवधेश शर्मा ने बताया कि चाय पीने के बाद पानी पीना अच्छी आदत नहीं है। चाय गर्म होती है और पानी ठंडा। जो लोग चाय पीने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं उन्हें दांतों में दिक्कत होने लगती है। दरअसल गर्म चाय के बाद ठंडा पानी पीने से मुंह के तापमान में अचानक बदलाव होता है जो दांतों की नसों को दिक्कत करता है। 

2.  डा० शर्मा ने इसका एक अन्य पहलू भी बताया की चाय पीने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से ठंडा गर्म होने की वजह से दांतों की ऊपरी परत जिसे हम इनैमिल (enamel) कहते हैं को काफी नुकसान पहुंचता है और इस कारण दांतों की  सेंसटिविटी बढ़ जाती है और दांतों की संवेदनशीलता बढ़ने के कारण दांतों में ठंडा गर्म लगने की शिकायत हो जाती है। 

3. कुछ लोगों में चाय के तुरंत बाद ज्यादा ठण्डा पानी पीने से अल्सर भी हो जाते है। डा० शर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि इस सबका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि हम चाय का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। बल्कि हम इसका सेवन सीमित मात्रा में करें, क्योंकि अगर हम चाय का सेवन सीमित मात्रा में करते हैं तो इसमें मिलने वाले लाभदायक तत्व जैसे कि पालीफेनोल (poly-phenols)  व एंटीआक्सीडेंट तत्व (anti-oxidant) हृदय के लिए काफी लाभदायक होते हैं व वजन कम (weight loss)  करने में काफी सहायक होते हैं।

4. चाय पीने के बाद अगर आप तुरंत पानी पी लेते हैं आपकी नाक से खून आने की परेशानी भी हो सकती है। यह परेशानी कई लोगों को झेलनी पड़ती है।

5. गर्म चाय के बाद ठंडा पानी पीने खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां भी होती हैं। क्योंकि एक ही समय में ठंडा और गर्म तासीर हम खा रहे होते हैं। तो वहीं गला भी बैठ जाता है।

6. कई बार चाय के बाद पानी पीने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है। तो वहीं पेट की अन्य समस्या बढ़ जाती हैं।

inside1teabenefits

इसे भी पढ़ें : पुदीने की चाय के सेवन से सेहत को मिलते हैं ये 12 फायदे, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान भी

चाय से पहले पिएं पानी

चाय पीने के बाद पानी पीने से बेहतर है कि आप चाय से पहले पानी पी लें। इससे पेट की बीमारियां कम होंगी। बहुत से लोगों को चाय पीने के बाद गैस बनने लगती है। तो चाय पीने से पहले पानी पीने से गैस नहीं बनेगी। चाय से पहले पानी पीने से एसिडीटी, कैंसर, अल्सर के परेशानियां कम होती हैं। पानी पेट के एसिड को कम करने में मदद करेगा। चाय पीने के बाद अगर पानी पीना भी है तो करीब तीस मिनट बाद पिएं। मुंह में गर्म चाय का स्वाद न बचे। चाय के बाद पानी पीनी किसी बीमारियों को न्यौता है। जहां चाय एक तरफ औषधि दो दूसरी तरफ दवाई है, इसलिए यह दुधारी तलवार है। लेकिन गर्म चाय और ठंडा पानी का कांबीनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके पीछे डॉक्टर ने कई कारण ऊपर बताए हैं। एक समय पर एक ही चीज का सेवन करना चाहिए। खासकर ठंडा पानी और गर्म चाय को एक साथ को न लें।

Read more articles on Miscellaneous in Hindi

Read Next

नया चश्मा बनवाने जा रहे हैं तो हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें, गलती करने से बढ़ सकता है चश्मे का नंबर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version