जब तक हम किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त नहीं होते, तब तक अधिकतर लोगों को लगता है कि वह स्वस्थ हैं। लेकिन क्या यह सच है? शायद नहीं। क्योंकि अधिकांश लोग बीमार पड़ने पर ही डाक्टर से जांच करवाते हैं और बिना डाक्टरी जांच के हम यह नहीं कह सकते कि हम पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आपकी कई बीमारियां ऐसी हैं, जो आपके पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं, यानि पाचन तंत्र में गड़बड़ी के कारण कई बीमारियों की वजह बन सकती है।
आपका खाना आपके शरीर के लिए ईंधन है और पाचन संबंधी समस्याओं के जोखिम के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। इसलिए गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से बचने के लिए पाचन तंत्र को हेल्दी और हैप्पी रखना बेहद जरूरी होता है। आइए हम आपको पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स बताते हैं।
स्वस्थ खानपान
अक्सर आपको आपकी मम्मी या दादी मां घर का बना खाने पर जोर देती होंगी। लेकिन आप घर बने खाने से उब कर उनकी बात को अनदेखा कर, जब भी फास्ट-फूड या जंक फूड खाने का मौका मिले, जो उसे अपने हाथ से नहीं जाने देते। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो हम आपको बता दें, आपकी यही आदत आपके अस्वस्थ पाचन तंत्र और उसमें गढ़बड़ी का कारण बन सकती है। इसलिए कोशिश करें कि घर का बना प्रोटीनयुक्त और पोषक तत्वों से भरी हरी सब्जियों व फलों का सेवन करें और बाहरी खाने से बचें।
टॉप स्टोरीज़
घड़ी की सुनें
पौष्टिक आहार के साथ सही समय पर खाना भी बहुत जरूरी है और यह आपके स्वस्थ व अस्वस्थ पाचन तंत्र से जुड़ा है। कई बार काम के चलते खाने को नजरअंदाज करना और समय पर खाना न खाना भी पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए सही समय पर नाश्ता, दोपहर और रात का खाना खाएं। इसलिए खाने के लिए समय के पाबंद बनें।
इसे भी पढें: रसोई घर की ये 3 आदत रखेंगी आपको निरोग, जानें क्या करें और क्या नहीं?
एक्सरसाइज
नियमित व्यायाम आपके स्वस्थ तन और मन दोनों के लिए आवश्यक है। यदि आप शारीरिक गतिविधियां नहीं करते तो आप मोटापे के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि आपका मोटापा भी कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। व्यायाम आपकी मजबूत मांसपेशियों, पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ आपके वजन को कंट्रोल रखने में मददगार है। इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम 1 घंटा या 30 मिनट व्यायाम के लिए निकालें या मॉर्निंग वॉक पर जाएं।
अच्छी नींद
एक अच्छी नींद आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है। यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो आप तनाव के शिकार भी हो सकते हैं और इसका असर आपकी भूख पर भी पड़ता है। कभी-कभी आपकी कम भूख और खाना न खाना आपके स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करती है। तो, समय से सोना और उठना उतना ही जरूरी है, जितना कि आपकी बाकी अन्य चीजें।
इसे भी पढें: शरीर की बदबू भी खोलती है आपके स्वास्थ्य से जुड़े राज, इन 5 अंगों की बदबू को न करें नजरअंदाज
हाइड्रेटेड रहें
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं यह आपके पांचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके साथ ही यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप एक दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं यह आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है लेकिन जब आप खाना खा रहे हैं, तो उस बीच पानी न पिएं। खाने से पहले या खाने के बाद ही पानी पीना उचित माना जाता है।
Read More Article On Miscellaneous In Hindi