
क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर सबसे पहले चेकअप के समय हमारे शरीर का तापमान क्यों मापते हैं। दरअसल हमारे शरीर का तापमान भी हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें बताता है। इसलिए चिकित्सक सबसे पहले आप का तापमान मापते हैं। परंतु आप का तापमान आप की उम्र, आप के जेंडर के आधार पर भी घटता व बढ़ता रहता है।
पुरुषों व महिलाओं का तापमान अलग अलग होता है। महिलाओं का तापमान पुरुषों से 0.4°F (फारेनहाइट) अधिक होता है। परंतु महिलाओं के हाथ पुरुषों के हाथों से 2.8°F (फारेनहाइट) ज्यादा ठन्डे होते हैं। अतः यह तापमान घटता बढ़ता रहता है। महिलाओं का तापमान मुख्यत 97.8°F (फारेनहाइट) होता है। जबकि पुरुषों का शरीर तापमान 97.4°F (फारेनहाइट) होता है।
औसतन सामान्य तापमान कितना होता है
औसतन हमारे शरीर का सामान्य तापमान 98.6°F (फारेनहाइट) माना जाता है। परंतु यह 97°F (फारेनहाइट) से 99°F (फारेनहाइट) तक घटता बढ़ता रहता है, जोकि सामान्य है। शरीर का तापमान मौसम के मुताबिक भी बदलता है। जैसे कि शरीर का तापमान दोपहर में, सुबह के मुकाबले ज्यादा होता है। वहीं युवाओं व वृद्ध के मुकाबले, छोटे बच्चों का तापमान अधिक होता है।
कितने तापमान को बुखार माना जाता है
जब किसी बीमारी की वजह से आप के शरीर का तापमान बढ़ जाता है तो उसे बुखार कहा जाता है। 100.4°F (फारेनहाइट) या इससे ज्यादा तापमान बुखार माना जाता है। यह एक या दो दिन तक रहता है। इसके मुख्य लक्षण कांपना, पसीना आना, सिर दर्द होना, मसल्स दुखना, भूख न लगना आदि होते हैं। यदि आप को 103°F (फारेनहाइट) से ऊपर बुखार होता है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। बच्चों के लिए 100-102°F (फारेनहाइट) तापमान भी खतरनाक माना जाता है।
बुखार बीमारी से लड़ने में है सहायक
ज्यादा तर लोग बुखार आने से डर जाते हैं, परन्तु क्या आप जानते हैं कि बुखार आना आप के लिए मददगार भी हो सकता है। जब आप को बुखार आता है तो आप को इसे ठीक करने के लिए किसी प्रकार की दवाइयों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि बुखार आप के शरीर में मौजूद कई तरह के इंफेक्शन से लडने में आप की मदद करता है। अतः यह स्वयं ही 2 दिन बाद ठीक हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: वायरल बुखार होने पर खाने से न बनाएं दूरी, जानें किन चीजों का सेवन है आपके लिए फायदेमंद
कोरोना वायरस के लिए तापमान
यदि आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो बुखार आना उसका पहला लक्षण होता है। इसीलिए हर जगह आप के हाथ का या माथे का तापमान चैक किया जाता है। यदि आप वायरस से संक्रमित होंगे तो आप के शरीर का तापमान लगभग 100°F (फारेनहाइट) से उपर मिलेगा। हालांकि आप को समय समय पर अपने शरीर का तापमान चैक कर लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: टाइफाइड बुखार आपको लंबे समय तक रख सकता है अस्वस्थ, इन तरीकों से करें अपना बचाव
उम्र के साथ तापमान में बदलाव
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे ही शरीर के तापमान में भी बदलाव आते रहते हैं। इसलिए यदि किसी व्यक्ति की उम्र 65 से ऊपर है तो उसके शरीर का तापमान भी कम मिलेगा। उनके शरीर का तापमान अधिकांशतः 93.5°F (फारेनहाइट) के आस पास रहेगा। अतः आप को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन इस उम्र वर्ग के लोगो को बुखार भी कम तापमान पर ही आता है।
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi