बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता के जीवनशैली में कई तरह के बदलाव पैदा होता हैं, वहीं कई प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत होती है। ऐसे ही बच्चों से जुड़ी एक समस्या ही नींद, जो नए पैरेंट्स को काफी परेशान करती है। अक्सर आपने भी देखा होगा कि जब आप अपने बच्चे को सुलाने की कोशिश करते हैं तो उस समय वो नहीं सोता जिसके कारण आपो भी जागना पड़ता है। आप ही नहीं बल्कि कई ऐसे माता-पिता होते हैं जो अपने बच्चों की नींद को लेकर परेशान रहते हैं और उनके मन में तरह-तरह के सवाल पैदा होते रहते हैं और उनका जवाब तलाशते रहते हैं। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इस लेख में बताएंगे कि लोगों के मन में बच्चे की नींद को लेकर क्या सवाल होते हैं और उनका जवाब क्या है।
1. बच्चों रात में नींद कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
आमतौर पर आपने बच्चों को देखा होगा कि वो देर रात या रातभर सोते नहीं है जिसके कारण उनके माता-पिता को भी परेशान होना पड़ता है। ये एक आम समस्या है जिसके लिए अक्सर पैरेंट्स कोई विकल्प तलाशते रहते हैं। जबकि ये कोई नई समस्या नहीं है ज्यादातर सभी पैरेंट्स इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए सबसे पहले जब आपका बच्चा रात में जागता है तो आप उसकी परेशानी को समझने की कोशिश करें और अगर उसे कोई परेशानी नहीं तो आप उसे दूध पिलाते हुए सुलाने की कोशिश करें। आपको बता दें कि ज्यादातर बच्चों की आंख इसलिए भी रात में खुलती है क्योंकि उन्हें भूख परेशान कर रही होती है। जिसकी पूर्ति के बाद वो आसानी से सो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शिशु के लिए घर पर ही बनाएं हर्बल काजल, जानें इसे बनाने का तरीका और फायदे
टॉप स्टोरीज़
2. बच्चे को एक दिन में कितनी देर तक नींद लेनी चाहिए?
ये सवाल आप ही की तरह कई लोगों के लिए एक आम सवाल है, इसका जवाब हर कोई तलाशने की कोशिश करता है। ये तो आप जानते ही होंगे कि पर्याप्त नींद बच्चों की सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। जी हां, ये सच है कि आपका बच्चा जितनी नींद लेगा उतना ही उसका स्वास्थ्य तेजी से विकसित करेगा और आपका बच्चा खुद को स्वस्थ महसूस कर सकता है। आपको बता दें कि 1 से 6 महीने के बच्चों को दिन में कम से कम 3 बार नींद लेनी चाहिए जिसमें हर बार उन्हें कम से कम 1 से 2 घंटे तक सोना चाहिए। वहीं, 1 साल के बाद बच्चों को दिन में एक बार पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इसके अलावा जब आपका बच्चा 5 साल का हो जाता है तो उसके अनुसार ही नींद लेनी चाहिए।
3. किन कारणों से रात में बार-बार जागते हैं बच्चे
आपने जरूर देखा होगा कि बच्चे रात में कई बार जागते हैं, जिसके बाद माताएं उन्हें स्तनपान कराते हुए सुलाने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जरूरी नहीं कि आपका बच्चा अगर रात में जाग रहा है तो इसका सीधा मतलब ये नहीं कि वो भूखा हो इसलिए जाग रहा है। इसके पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं। जी हां, आपका बच्चा अगर रात में बार-बार जाग रहा है तो ये कोई शारीरिक समस्याएं से जुड़ी पेरशानी भी हो सकती है जिसके लिए जरूरी है कि आप उन्हें शारीरिक रूप से जांचें और अगर बार-बार आपका बच्चा ऐसा कर रहा है तो जरूरी है कि आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: हजार में से 10 बच्चों को होता है जन्मजात हृदय रोग, जानें इसके लक्षण
4. नींद के दौरान बच्चें को कैसे सुरक्षित रखा जाए
बच्चे नींद के समय कई बार करवटें बदलते रहते हैं, जिसके कारण उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप नीचे दिए गए इन तरीकों से बच्चे को सुरक्षित नींद दे सकते हैं।
- बच्चे को सोते समय पीठ के बल ही लिटाएं।
- बच्चे को बिस्तर के बीचो-बीच ही सुलाएं।
- बेहतर नींद प्रदान करने के लिए आप कुछ देर उसके साथ ही लेटे रहें, जब तक आपके बच्चे को गहरी नींद न आ जाए।
- अगर आपका बच्चा अकेले सो रहा है तो आप कंबल, तकिए का इस्तेमाल कर बच्चे के चारों तरफ लगा दें।
- अच्छी तरह से स्तनपान करके बच्चे को सुलाएं।
- नींद में जाने के बाद आप अपने बच्चे को झूले से हटा लें और बिस्तर पर लिटा दें।
इन बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ आप अपने बच्चे को अच्छी और गहरी नींद सुलाने में मदद कर पाएंगे, बल्कि आप बच्चे के सोने के बाद खुद भी अच्छी नींद ले पाएंगे।
Read More Article On New Born Care In Hindi