मासिक धर्म एक ऐसी स्थिति है, जो किसी भी महिला के लिए किसी चिंता के विषय से कम नहीं होती है। खासकर उस समय जब पीरियड आपके किसी खास दोस्त की शादी के दौरान या फिर छुट्टियां मनाने के लिए घर से बाहर निकलते हैं। ऐसे समय में महिलाएं अपनी पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने की इच्छा रखती हैं। और होता भी यही है महिलाएं पीरियड की डेट आगे बढ़ाने के लिए केमिस्ट की दुकान से अपने किसी दोस्त के कहने पर दवाईयां ले लेती हैं और पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने में सफल हो जाती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन दवाईयों को लेना जितनी किफायती हैं ये उतना ही प्रभाव आपकी प्रजनन प्रणाली पर भी डालती हैं और आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आप इन दवाओं के सेवन से शरीर पर होने वाले प्रभावों से अंजान हैं तो इस लेख में हम आपको इन गोलियों से आपके स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं कि पीरियड को आगे बढ़ाने वाली दवाईयां कैसे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं।
मासिक धर्म चक्र होता है प्रभावित
पीरियड को आगे बढ़ाने के लिए बार-बार गोलियां खाना किसी प्रकार से अच्छा विचार नहीं है क्योंकि ये आपके भविष्य में होने वाले मासिक धर्म चक्र और संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। कुछ दिनों तक पीरियड में देरी आपके मासिक धर्म चक्र को खराब कर सकती है। इन गोलियों के सेवन से कुछ महिलाएं गर्भवती भी नहीं हो पाती हैं क्योंकि ये गोलियां गर्भनिरोधक के रूप में काम करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन के हाई लेवल से डायबिटीज का खतरा 37 फीसदी ज्यादा, इन रोगों का भी बढ़ता है खतरा
टॉप स्टोरीज़
ब्लीडिंग ज्यादा होने लगती है
इन गोलियों का सेवन करने वाली 20 फीसदी महिलाओं को कुछ महीनों तक भारी रक्तस्त्राव का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा कई महीनों तक जारी भी रह सकता है। अगर आप इस तरीके से अपने पीरियड की डेट आगे बढ़ाना चाहती हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें क्योंकि ये गोलियां आपके लिए फायदा कम नुकसान ज्यादा कर सकती हैं।
बार-बार गोलियां खाना नुकसानदेह
लंबे वक्त यानी की बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां का प्रयोग करना नसों में थक्का बनने और पुल्मोनरी एंबोलिज्म जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसके कारण मौत भी हो सकती है। ये गोलियां लिवर को मेटाबॉलाइज्ड करती हैं और अन्य दवाओं के प्रभाव को कम कर उनके काम को रोकती हैं, जिसके कारण आपका स्वास्थ्य और गंभीर रूप से प्रभावित होता है।
इसे भी पढ़ेंः पीरियड के दर्द को दूर करते हैं ये 4 योगासन, जानें इन्हें करने का आसान तरीका
पीरियड की डेट आगे बढ़ाने वाली दवाओं के अन्य साइडइफेक्ट
आप बीमार महसूस कर सकती हैं।
आपको दस्त लग सकते हैं।
आपकी वजाइना से ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
इसके कारण आपके पेट में दर्द और ऐंठन भी हो सकती है।
Read more articles on Health News in Hindi