आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती है। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रखा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। कार्डियो एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग और साइकिल आदि चलाएं।
वृषभ
आज आपको अपने पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको पेट में गड़बड़ी या अपच की शिकायत महसूस हो सकती है। आज के दिन आपको तैलीय पदार्थ खाने से बचें।
मिथुन
आज आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इससे बचने के लिए अपने मन को शांत रखने पर ध्यान दें। इसके लिए आपको मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए।
कर्क
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। आज के दिन आपको विटामिन सी और जिंक जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
सिंह
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। इसके लिए रनिंग, स्वीमिंग और मार्शल आर्ट्स जैसी गतिविधियो में शामिल हों।
कन्या
आज आपको अपने पाचन तंत्र और त्वचा की देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको पेट की समस्या या त्वचा में जलन महसूस हो सकती है।
तुला
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है। आज के दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसे बनाए रखने के लिए एरोबिक्स और डांस जैसी गतिविधियों में शामिल हों।
वृश्चिक
आज आपको अपनी भावनात्मक और शारीरिक ऊर्जा के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। इसके लिए योग करें साथ ही सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।
धनु
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन आपको अपने उत्साह में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके लिए अपने आहार में प्रोटीन और स्वस्थ हेल्दी फैट्स को शामिल करें।
मकर
आज आपको अपनी हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप जोड़ों में हल्का दर्द और अकड़न महसूस कर सकते हैं।
कुंभ
आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए मेडिटेशन करें और माइंडफुलनेस का अभ्यास करें।
मीन
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको अपनी पुरानी बीमारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है आज आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिले।