आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज सेहत को दुरुस्त रखने और बीमारियों से बचने की जरूरत है। अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको आराम मिल सकता है।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको भरपूर आराम करने के अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज खुद संयम बरतने की शिक्षा देनी चाहिए। आज के दिन आपको अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के स्वास्थ्य में आज के दिन पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। आज आपको अपने शरीर के सभी अंगों की प्रतिक्रियाओं पर नजर बनाए रखनी है।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आज के दिन खुद को लोगों के बीच रखें। अपने सोशल सर्कल को बढ़ाएं, इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को फिट रहने के लिए आज खानपान में बदलाव करने के साथ ही तरह-तरह की एक्सरसाइज करने की जरूरत है। आज के दिन शरीर को उर्जामयी बनाए रखें।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज तरल पदार्थों को बैलेंस रखने के लिए घर पर तरह-तरह की ड्रिंक्स जैसे सत्तू ड्रिंक, शरबत आदि पीना चाहिए।
वृश्चिक
वैश्विक राशि के जातकों के लिए आज योग और प्राणायाम करना चाहिए। अगर आप आज के दिन प्राणायाम में ध्यान लगाते हैं तो इससे न केवल मन शांत होगा, बल्कि सेहत भी अच्छी रहेगी।
धनु
आज के दिन आपको अपनी शरीर के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहन मिल सकता है।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज गर्मी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अगर आज आप सेहत के प्रति लापरवाही करते हैं तो इससे सेहत को भारी नुकसान हो सकते हैं।
कुंभ
इस राशि के लोगों को आज के दिन स्ट्रेस कम करने की जरूरत है। आज के दिन घर, ऑफिस या पारिवारिक तनाव लेने से बचना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहेगी।
मीन
आज अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप इसके प्रति लापरवाही करते हैं तो आपको नकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं।
Read Next
OMH HyperLocal: डिमेंशिया के मरीजों के साथ भूलकर भी न करें ये गलती, SHEOWS के फाउंडर की अपील
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version