आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि वालों को आज के दिन अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं तो इससे डायरिया या अपच जैसी समस्या हो सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिल सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आप खांसी, सर्दी या वायरल इंफेक्शन से प्रभावित हो सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज अच्छा भोजन करने के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा रह सकता है।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन ऑफिस और घर का ज्यादा प्रेशर लेने से बचना चाहिए। लापरवाही करने से आज आप शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि वालों को आज के दिन सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज के दिन आपको ऊर्जावान रहने के लिए भरपूर नींद लेने के साथ ही संतुलित आहार लेना चाहिए।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज तनाव और अवसाद से बचना है। इसके लिए आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखनी है और खुद को भी अनुशासित रखना है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन भरपूर मात्रा में पानी पीने पर ध्यान देना आवश्यक है। आज के दिन आपको मेंटल हेल्थ को लेकर सक्रिय रहने की जरूरत है।
धनु
धनु राशि के जातकों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको मांसपेशियों को एक्टिव और मजबूत बनाने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज के दिन किसी पुरानी बीमारी या फिर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत देखने को मिल सकती है। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आज के दिन आपको फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज के दिन इलेक्ट्रोलाइट्स या शरीर में पानी की कमी पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको भरपूर नींद भी लेनी चाहिए।