Aaj Ka Health Rashifal: 23 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 23 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?          
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 23 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के लिहाज से किसका दिन कैसा बीतेगा ये जानने के लिए अधिकांश लोग उत्सुक होते हैं। लेकिन वे स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

मेष राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहना है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन बेहतर रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में बने रहने के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज के दिन हो सकता है कि आपको पुरानी बीमारियों आराम देखने को मिले। 

कर्क

कर्क राशि के जातक आज पूरे दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए अपने शरीर और दिमाग के आपसी तालमेल को बनाए रखें। इसके लिए योग और प्राणायाम जरूर करें। 

सिंह 

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। आज आपको खान-पान को अच्छा रखना चाहिए। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों को आज अपने खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आपको प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार लेने की जरूरत है। 

तुला 

तुला राशि के जातकों को आज सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अगर आपको इस तरह की समस्या है तो खुद डॉक्टर बनने के बजाय डॉक्टर की सलाह के बाद दवाई लें। 

वृश्चिक 

आज के दिन आप उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर प्राणायाम करने के साथ ही माइंडफुलनेस का भी अभ्यास करना चाहिए। 

धनु 

धनु राशि के लोगों को आज थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको पौष्टिक और आसानी से पचने वाला आहार ही लेना है। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज आहार के दिन अपनी डाइट में फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स आदि को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही पानी की मात्रा पर भी ध्यान दें। 

कुंभ 

इस राशि के लोगों को आज के दिन बर्नआउट से बचने के लिए स्ट्रेचिंग या योग जैसी गतिविधियां करनी चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहेगी। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको खानपान को बेहतर रखना है और सुनिश्चित करना है कि आपका आहार पोषक तत्वों से भरपूर हो। 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version