20 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।             
  • SHARE
  • FOLLOW
20 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj ka Rashifal: आजकल के खराब और दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास को लेकर काम करना है। इसके लिए खुद को प्रोत्साहित करते हुए योग प्राणायाम और एक्सरसाइज जरूर करें। 

वृष

दिन की शुरुआत करने के लिए आपके पास शानदार मौका है। इसके लिए आज के दिन किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से भी बचें।

मिथुन 

आप अपने दिन का अच्छा ख्याल रखते हैं, लेकिन फास्ट फूड्स का सेवन करना अधिक हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। 

कर्क 

कर्क राशि के लोग नियमित व्यायाम को फिट रहना होगा। इसके लिए आपको नियमित तौर पर एरोबिक्स, कार्डियो और अन्य शारीरिक व्यायाम करने चाहिए। 

सिंह 

आज के दिन आपका पुराना सिरदर्द दूर हो जाएगा और आज रोगियों को आराम मिलेगा। है। अपने वजन को बनाए रखने के लिए स्वस्थ खाने की ज़रूरत है। 

कन्या 

आज के दिन आपको अकेलापन और ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपको संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

तुला

तुला राशि वालों को आज के दिन त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसके लिए आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए।

वृश्चिक 

अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो इसके लिए आपको उचित चिकित्सा लेने में मदद मिल सकती है। आज आपको पीठ दर्द के लक्षणों में भी आराम देखने को मिल सकता है। 

दैनिक 

धनु राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत में मदद मिल सकती है। आज आपको अपने दैनिक कार्यक्रम में शारीरिक व्यायाम को शामिल करना चाहिए।  

मकर 

आज के दिन आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों को सबकुछ नहीं बताना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए आप आयुर्वेद का भी सहारा ले सकते हैं। 

कुंभ 

स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी एनर्जी को बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही साथ रनिंग और वॉकिंग करने की जरूरत है।  

मीन 

मीन राशि के लोगों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। अपनी डाइट में आपको पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए। 

Read Next

लिवर को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं ये 4 फूड्स, बिलकुल न करें सेवन

Disclaimer