आज का स्वास्थ्य राशिफल: शास्त्रों की मानें तो राशियां हमारे काफी काम आ सकती हैं। राशि के हिसाब से हम न केवल अपनी सेहत बल्कि, करियर, लवलाइफ और बिजनेस आदि तक के बारे में पता लगा सकते हैं। दैनिक राशिफल में आप लोगों के दैनिक जीवन में चल रही समस्याओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। अगर आप खुद को स्वस्थ मानते हैं तो भी अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। ऐसे में आपको नियमित तौर पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या महसूस हो रही है तो ऐसे में अपने डॉक्टर से मिलना उचित होगा। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में। जानें कैसा रहेगा 18 मई 2025 (रविवार) का दिन।
मेष
मेष राशि के लोगों की शारीरिक स्थिति आज के दिन सामान्य रहेगी। आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी, लेकिन खानपान में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। आज के दिन आप लोगों को तली-भुनी चीजें खाना या बाहर का खाना खाने की इच्छा हो सकती है, लेकिन इससे बचना ही बेहतर रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए हल्का भोजन, पर्याप्त पानी पीने के साथ ही नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना आपको लिए फायदेमंद हो सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को अगर डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी कोई स्वास्थ्य समस्या या बीमारी है तो ऐसे में आज आपकी शारीरिक स्थिति में सुधार महसूस हो सकता है। दवाएं समय पर लें, सक्रिय रहें और डॉक्टर द्वारा बताई गई डाइट का पालन करें। ज्यादा मेहनत करने के साथ ही तला-भुना स्नैक्स करने से परहेज करें।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा रहेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना न केवल आपकी सेहत को अच्छा रखेगा बल्कि, आप लंबे समय तक ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। आज के दिन वॉकिंग, जिम या मेडिटेशन जैसी हल्की गतिविधियों में शामिल होने से आपका मन हल्का होगा।
कर्क
कर्क राशि के लोगों का ध्यान आज के दिन आर्थिक विषयों पर थोड़ा ज्यादा रह सकता है। खराब लाइफस्टाइल अपनाने से आपका हेल्थ रूटीन प्रभावित हो सकता है। अगर आपने हाल में एक्सरसाइज छोड़ दी है, तो आज से दोबारा शुरुआत करने का अच्छा संकेत मिल रहा है। दिन की शुरुआत में हल्का वॉक या योग लाभकारी रहेगा।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को शारीरिक रूप से कोई विशेष परेशानी नहीं है, लेकिन मानसिक तनाव अचानक उभर सकता है। कामकाज या किसी गलतफहमी के कारण आपका तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। गहरी सांस लेने की तकनीक या ध्यान का अभ्यास मन को शांति देगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को मौसम में बदलाव के कारण खांसी, सर्दी या थकावट जैसी छोटी दिक्कतें हो सकती हैं। आज के दिन आपको ठंडा या अस्वच्छ भोजन करने से बचना चाहिए। अगर आपको एलर्जी या कमजोर इम्यूनिटी की समस्या है, तो विशेष सावधानी बरतें। व्यस्त दिन में भी भोजन न छोड़ें और समय पर आराम करें।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज आप फिटनेस को लेकर सक्रिय हो सकते हैं और जिम ज्वाइन करने या कोई नया रूटीन अपनाने का विचार आ सकता है। आप लोगों को योग हो, कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग धीरे-धीरे शुरुआत करें और निरंतरता बनाए रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी डाइट के साथ ही एक्सरसाइज को लेकर भी एक्टिव रहना चाहिए। खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक संतुलित महसूस करेंगे। पुराने खराब पैटर्न में लौटने से बचें और नई आदतों को और गहराई दें।
धनु
धनु राशि के लोगों को किसी आउटडोर एक्टिविटी से जुड़े हैं, उन्हें आज ऊर्जावान महसूस होगा। आपका मूड और स्टैमिना दोनों बेहतर रहेंगे। आज के दिन आपको बारिश में पनपने वाले मच्छरों से सावधान रहने की जरूरत है।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन हल्का मानसिक तनाव या बेचैनी महसूस हो सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा टेंशन और तनाव लेने से बचें। खुद को स्थिर रखने के लिए छोटे ब्रेक लें, संगीत सुनें या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें।
कुंभ
आज के दिन आपको मानसिक रूप से अच्छा और हल्का महसूस हो सकता है। इसका सीधा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर दिखेगा। आज के दिन आपकी आत्मविश्वास और स्थिरता बनी रहेगी, जिससे डाइट और व्यायाम का पालन आसान लगेगा।
मीन
आज के दिन आप लोगों का पाचन तंत्र थोड़ा कमजोर रह सकता है, खासकर बाहर का या तेल मसाले वाला खाना खाने से परहेज करना चाहिए। घर का बना सादा भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लाभकारी होगा।