Aaj Ka Health Rashifal: 17 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 17 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?      
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 17 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल स्वास्थ्य के बारे में आपको काफी जानकारियां पहले से ही दे सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य का काफी अंदाजा लग जाएगा। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने आहार-विचार दोनों को नियंत्रित रखना है। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि, मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ेगा। 

वृषभ 

आज के दिन आपको सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का एहसास हो रहा है तो आपको खुद डॉक्टर बनने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

मिथुन 

आज के दिन आपको चिंता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे रोकने के लिए आपको अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में मेडिटेशन करना फायदेमंद हो सकता है। 

कर्क 

आज के दिन आपको अच्छी नींद लेने की जरूरत है। अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो ऐसे में रात में सोने से पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। 

सिंह 

आज के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर ध्यान का अभ्यास करना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो उससे उभरने का मौका मिल सकता है। 

कन्या 

अगर आप मानसिक रूप से थकान महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में खुद को सुबह मेडिटेशन और माइंडफुलेस जैसी एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

तुला 

आज का दिन आपके लिए फिटनेस के लिहाज से अच्छा हो सकता है। आज के दिन आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहना चाहिए। 

वृश्चिक 

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी पर काम करने की जरूरत है। ऐसा करने से आप बैक्टीरियल इंफेक्शन और सर्दी-जुकास से बचे रह सकते हैं। 

धनु 

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है। तनाव कम करने के लिए आपको अच्छी नींद लेने के साथ ही कुछ खास वेलनेस एक्टिविटीज में शामिल होना चाहिए। 

मकर 

आज आप शारीरिक रूप से मजबूत मजबूत महसूस कर सकते हैं। आज आपको खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए ध्यान लगाएं। 

कुम्भ 

आज के दिन आपको अपनी मेंटल और इमोश्नल हेल्थ को बेहतर रखने की जरूरत है। अगर आप एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं तो थोड़े-थोड़े अंतराल में ब्रेक लेते रहें। 

मीन 

आज के दिन आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। इसके लिए आपको ध्यान और योग का अभ्यास भी करना चाहिए। 

Read Next

मानसून के बाद एलर्जी की वजह से बार-बार आती है छींक? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer