Aaj Ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
खराब लाइफस्टाइल के कारण आज आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके चलते आपको अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए टहलने के साथ प्राणायाम करना चाहिए। आज आप प्रेरित और ऊर्जावान हो सकते हैं।
मिथुन
आपके स्वास्थ्य के मामले में सब कुछ अच्छा हो सकता है। आपको सुबह के समय सबसे पहले जॉगिंग करनी चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
कर्क
आज के दिन छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर आप घरेलू नुस्खों का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपकी समस्या ठीक हो सकती है।
सिंह
अगर आप आज के दिन किसी पुरानी बीमारी परेशान हैं तो वह ठीक हो सकती है। आज के दिन आपका वजन भी अच्छा बना रह सकता है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज के दिन खुश रहना चाहिए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा व्यतीत हो रहा है। सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं तो विटामिन सी से भरपूर आहा खाएं।
तुला
आज के दिन आपको सेहत बनाने के लिए शानदार मौका है। आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा।
वृश्चिक
आज के दिन आपको सक्रिय और स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है। आज आपको कार्डियो, बर्पी और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज ज्यादा करनी चाहिए।
धनु
आज के दिन आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए तनाव लेने से बचें साथ ही साथ ज्यादा काम करने से भी परहेज करना चाहिए।
मकर
आज के दिन आपके स्वास्थ्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपको अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए।
कुंभ
आज के दिन इस राशि के लोगों को अपनी फिटनेस को लेकर सक्रिय रहना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायाम करने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया हो सकता है। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचना है। इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version