Aaj Ka Health Rashifal: 16 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 16 सितंबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?    
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 16 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj Ka Rashifal: राशिफल आपको केवल करियर, लव लाइफ और बिजनेस से जुड़ी बातें ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी देता है। अगर आप स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही कुछ जान जाएं तो अपने स्वास्थ्य में काफी हद तक सुधार कर सकते हैं। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही संकेत दे सकता है, जिससे आप आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। राशिफल के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये न्यूमेरोलॉजिस्ट आसानी से बता सकते हैं। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज आपका स्वास्थ्य पूरे दिन अच्छा बना रहेगा। आज के दिन अपनी मेंटल और फीजिकल हेल्थ के बीच एक अच्छा तालमेल बनाए रखना चाहिए। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

वृषभ

आज आपको अपने पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इससे पाचन अच्छा रहेगा। 

मिथुन

आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। एनर्जी को बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर जॉगिंग या साइकिलिंग करनी चाहिए। इसके लिए नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, दही या नट्स खाएं। 

कर्क

आज आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको सुबह उठते ही 10 मिनट का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भोजन में ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार खाना चाहिए। 

सिंह 

आज दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा महसूस हो रहा है। इसके लिए सुबह की धूप में 15-20 मिनट टहलें। इससे आपके शरीर को विटामिन डी मिलेगा।

कन्या

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज के दिन डाइट में फल और नट्स शामिल करें। साथ ही साथ पानी पीने की मात्रा को बढ़ाएं। 

तुला 

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार करें। साथ ही साथ नाश्ते में दही और फल शामिल करें। 

वृश्चिक

आज आपको अपने पाचन तंत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सुबह खाली पेट ड्राई फ्रूट्स खाएं और नाश्ते में दलिया या इडली जैसे हल्के खाद्य पदार्थ शामिल करें। 

धनु

आज आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा। इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाएं या ब्रिस्क वॉक करें। नाश्ते में ओट्स और फल शामिल करें। 

मकर

आज आपको सुबह की शुरुआत 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करें। नाश्ते में ओट्स और बादाम शामिल करें। स्वस्थ रहने के लिए शाम को योग या तैराकी कर सकते हैं। 

कुंभ 

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीएं और 10 मिनट का सूर्य नमस्कार करें। आज आपको अपने वजन को कम करने की भी जरूरत है।

मीन

आज आपको अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। इसके लिए सुबह उठकर प्राणायाम करें और सोने से पहले गर्म दूध पीएं और किताब पढ़ें। 

 

Read Next

शरीर में पानी जमा होने (वाटर रिटेंशन) की समस्या से डील करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version