Aaj Ka Health Rashifal: 13 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 13 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?      
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 13 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। हो सकता है किसी राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा है तो कुछ राशियों के स्वास्थ्य में समस्या भी आ सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आपकी सेहत काफी हद तक आपके आहार पर निर्भर करती है, इसलिए यह जरूरी है कि स्वस्थ रहने के लिए आप अपने शरीर में अच्छे आहार डाल रहे हैं या नहीं। 

वृषभ 

आज के दिन आप लोगों को स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर की जरूरतों को समझना चाहिए। अगर आपका शरीर व्यायाम मांग रहा है तो एक्सरसाइज जरूर करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य में कोई गंभीर समस्या देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन छोटी-छोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें। 

कर्क 

अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हें तो सही आहार, दवाइयां और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। फिट बने रहने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। 

सिंह 

एक नए फिटनेस रूटीन में शामिल रहने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इससे छोटी-मोटी बीमारियों के लक्षण कम हो सकते हैं। इससे आप पूरा दिन जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। 

कन्या 

छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए काम से थोड़ा ब्रेक लेकर आराम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।  ज्यादा तकलीफ होने पर आपको चिकित्सक से सलाह लेनी है। 

तुला 

आप आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना है। फिटनेस बनाए रखने के लिए स्पोर्ट एक्टिविटीज में भाग लें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 

वृश्चिक 

आज आप एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करके खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं। आज आपको योग या पिलाटे सेशन लेना चाहिए। इससे आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। 

धनु 

धनु राशि के लोगों की पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से उभर सकती हैं। इससे आप तनाव ग्रसित हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में घरेलू उपाय करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को अगर ज्यादा तनाव लेंगे तो इससे उन्हें छोटी-छोटी बीमारियां हो सकती हैं। आज के दिन आपको सेहत पर ध्यान देना है साथ ही मानसिक स्थिति को बेहतर बना रखना होगा। 

कुंभ 

अगर आपको अपनी सेहत की चिंता है, तो काम से थोड़ा ब्रेक लेकर आराम करना चाहिए। आज के दिन आपको योग और शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना है। 

मीन 

आज के दिन आपको एक अच्छा दृष्टिकोण बनाए रखना है, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इससे आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। 

Read Next

सर्जरी के बाद ब्लड क्लॉटिंग से बचने के लिए क्या करें? जानें खास टिप्स

Disclaimer