Aaj ka Rashifal: आजकल के खराब और दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत का ध्यान देना चाहिए। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको डाइट को लेकर कुछ बदलाव करना जरूरी है।
वृष
इस राशि के लोगों को एक्टिव रहना चाहिए। आज के दिन अपने पोषण पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन रह सकता है। इसके लिए आपको प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
कर्क
इस राशि के जातकों को एक्सरसाइज और वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के लोगों को आज अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की जरूरत है। खराब लाइफस्टाइल फॉलो करने से तबीयत खराब हो सकती है।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज फिटनेस से जुड़ी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी शारीरिक क्षमता पर ध्यान देना चाहिए।
तुला
अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको अपनी शारीरिक क्षमता और शक्ति को पहचानने की जरूरत है। इससे सेहत को फायदे मिलेंगे।
वृश्चिक
आज के दिन सेहत के प्रति लापरवाही करने से आपकी पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए खुद को एक्टिव रखें।
धनु
धनु राशि के लोग आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने बाहर की दवाएं लेने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है साथ ही अच्छी डाइट भी लें।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज ऑफिस या फिर घर का तनाव लेने से बचना चाहिए। इससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में मेडिटेशन करें।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज गर्मी से बचकर रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको जंक या प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जा सकता है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग और मेडिटेशन करनी चाहिए।
Read Next
डीप वेन थ्रोम्बोसिस (एक नस में रक्त का थक्का बनना) क्या है? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version