दूध से भी ज्यादा कैल्शियम युक्त हैं ये चीजें, जरूर करें सेवन

हमारे शरीर को कैल्शियम की बहुत आवश्यकता होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध से भी ज्यादा कैल्शियम युक्त हैं ये चीजें, जरूर करें सेवन


हमारे शरीर को कैल्शियम की बहुत आवश्यकता होती है। दांतों की मजबूती, मांसपेशियों में संकुचन, और कुछ हार्मोन और एंजाइम के स्राव के विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक होता है। कैल्शियम की कमी से शरीर में रक्तचाप का बढ़ना, दांतों का समय पूर्व गिरना, शरीर का विकास रुकना, हड्डियों में टेढ़ापन, शरीर के विभिन्न अंगों में ऐंठन या कंपन, जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में निष्क्रियता आद‍ि समस्‍याओं को जन्‍म दे सकता है। इसलिए अपने आहार में भरपूर मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए। यहां पर कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है।

लौकी, सरसों और ब्रोकली

हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का बहुत अच्‍छा स्रोत होती है। इसलिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। लौकी, सरसों, ब्रोकली, पालक, गोभी आदि सब्जियां आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम मुहैया कराती हैं। 100 ग्राम हरी पत्तेदार सब्जियों में 100 से लेकर 190 मि.ग्रा तक कैल्शियम होता है।

इसे भी पढ़ें : रोजा-उपवास में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज बरतें ये सावधानियां

पनीर नहीं टोफू

सोयाबीन से बने टोफू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन टोफू में कैल्शियम की मात्रा उसके प्रकार पर निर्भर करती है। जैसे फर्म टोफू में 230 मिलीग्राम, सिल्कन टोफू 130 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

सालमन और सार्डिन मछली

सारडाइन मछली बहुत ही पॉपुलर मछली है जिसमें लगभग 33 प्रतिशत कैल्‍शियम पाया जाता है। इसे हफ्ते में 1 बार जरुर खाना चाहिए। साथ ही शरीर में कैल्‍शियम सोखने के लिये हिलसा मछली का सेवन करना जरुरी होता है। इसमें विटामिन डी भी होता है। इसके अलावा हल्की कांटेदार मछली कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सालमन और सार्डिन मछली आपकी नियमित कैल्शियम की जरूरत को पूरा करने में मददगार होती हैं। 

इसे भी पढ़ें : शरीर में फॉलेट की कमी हो जाते हैं ये 5 रोग, जानिए क्या हैं इसके स्रोत

प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट 

सोयाबीन अत्यंत पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक आहार है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इस के अलावा यह फाइबर, आयरन, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट का भी अच्‍छा स्रोत है। सोयाबीन में एस्ट्रोजन होता है, जो बोन डेंसिटी के लिए बहुत जरूरी है। इस के नियमित सेवन से व्यक्ति दिनभर चुस्तदुरुस्त रहता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles on Healthy Living in Hindi

Read Next

दूध से भी ज्यादा कैल्शियम युक्त हैं ये चीजें, जरूर करें सेवन

Disclaimer