गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है और जरूरी भी हो जाता है। क्योंकि सर्दी का मौसम सिर्फ अपने साथ सिर्फ कड़ाके की ठंड ही नहीं बल्कि त्वचा से जुड़े कई बदलाव भी लाता है। सर्दी की बेरुखी अक्सर हमारे चेहरे और शरीर से नमी और ग्लो छीन लेती है। जिससे हमारा चेहरा बेजान सा लगता है। शरीर को कोमल और मॉश्चराइज रखने के लिए लोग तरह-तरह के कैमिकल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जिससे चेहरे पर पिम्पल या अन्य तरह के रिएक्शन होने का खतरा रहता है। इसके अलावा मार्किट में उपलब्ध बॉडी लोशन काफी महंगे भी मिलते हैं जिन्हें लोग किसी ना किसी कारण से खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर में बॉडी लोशन बनाने का एक बेहतरीन नुस्खा बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें, सेहतमंद रहने के लिए केवल '1 इलायची' है काफी
सरसों का तेल ज्यादातर रसोई में पाया जाता है। ये तेल सिर्फ सब्जी बनाने के लिए ही काम नहीं आता बल्कि सरसों के तेल में इसके अलावा भी बहुत गुण होते हैं। यह आपकी आपकी त्वचा, स्वास्थ्य और बालों के लिए भी वरदान है। आज हम आपको घर में बॉडी लोशन बनाने का जो नुस्खा बता रहे हैं उसमें सरसों के तेल की अहम भूमिका। घर में लोशन बनाने के लिए आपको सरसों का तेल और मोम की जरूरत है। इससे बना लोशन ना सिर्फ आपकी त्वचा को कोमल रखता है बल्कि लम्बे समय तक मॉश्चराइज भी रखता है।
इसे भी पढ़ें, चेहरे को गोरा बनाने के साथ अनचाहे बाल भी हटाएं
इसे बनाने के लिए आपको लगभग 1 कप सरसों का साफ तेल और 2 मध्यम आकार की मोमबत्ती चाहिए। अब गैस पर किसी नॉनस्टिक बर्तन में तेल रखें और तेल अच्छी तरह गर्म करें। जब तेल पूरी तरह गर्म हो जाए तब उसमें मोमबत्ती को छोटे छोटे टुकड़े में तोड़ कर डाल दें। अब इन्हें मिक्स कर के अच्छी तरह पकाएं। जब तेल और मोम आपस में अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठण्डा होने दें। अब इस मिश्रण को किसी एक कंटेनर में रख दें जिसमें से आप रोजाना इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ठण्डा होने पर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। बल्कि रात को चेहरे पर लगाकर सोने से सुबह चेहरे पर निखार आता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image source- shutterstock
Read More Articles On Home Remedies In Hindi