एक पार्टी में मेरे बहुत पुराने दोस्त मिले, उसके साथ आई एक महिला की शक्ल मेरे दोस्त से बहुत मिल रही थी। मैंने अपने दोस्त से कहा कि क्या यह आपकी बहन है तो वह तुरंत बोले नहीं, यह मेरी पत्नी है। उस समय मुझे बहुत बुरा लगा कि आखिर मैंने उनसे यह प्रश्न क्यों किया। ऐसा मेरे साथ ही नहीं हुआ, बल्कि मेरी तरह कई लोगों ने कई बार ऐसा अनुभव किया होगा। जब आपने एक जैसी शक्ल वाले दो लोगों को भाई बहन समझने की गलती की होगी, जब तक आपको बताया नहीं जाता कि वह असल में पति पत्नी हैं। ऐसा असल में होता है।
मिशिगन यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक रॉबर्ट जाजोंक के अनुसार, सालों-साथ रहने के बाद कुछ पति पत्नी एक जैसे लगने लगते हैं। साथ रहने, खाने-पीने और प्यार के कारण कुछ शादीशुदा जोड़े एक दूसरे की तरह लगने लगते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जिन पति-पत्नी की शक्ल एक दूसरे से ना मिलती हो, वह एक दूसरे से प्यार नहीं करते। लेकिन ज्यादातर केस में यह देखा जाता है। लेकिन ऐसा क्या है कि शादी के कुछ सालों के बाद बहुत से पति-पत्नी की शक्ल एक जैसी लगने लगती है। आइए जानें आखिर ऐसा क्यों होता है?
इसे भी पढ़ें: शादीशुदा जिंदगी में इन वजहों से होते हैं तनाव
प्यार का जादू
एक शोध के अनुसार कुछ जोड़ों से बातचीत में पाया कि जो जोड़े अपनी शादीशुदा जिंदगी, पार्टनर की आदतों और व्यवहार से संतुष्ट है वह एक दूसरे के जैसे ज्यादा दिखते हैं। इस बारे में अध्ययन कर रहे हैं विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा विशेष रूप से उनके साथ होता है, जो एक-दूसरे को बेहद पसंद, फॉलो और प्यार में एक दूसरे की नकल करते हैं।
टॉप स्टोरीज़
पिता जैसा हमसफर ढूढ़ना
यह बात तो सभी जानते हैं कि लड़कियां अपने पिता के ज्यादा करीब होती हैं। अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं और उनकी जैसी खूबियों वाला हमसफर ही चाहती हैं। पिता जैसा स्वभाव और आदत अगर लड़की को एक लड़के में नजर आती हैं, तो वह उस लड़के से शादी करने से मना नहीं कर पाती। अब बच्चे अक्सर अपने माता पिता पर ही जाते हैं ऐसे में लड़कियां खुद ही अपने से मिलती जुलती शक्ल वाले इंसान को अपना पार्टनर चुन लेती हैं। बाद में समय के साथ उनकी शक्ल और भी मिलने लगती है और पति-पत्नी एक दूसरे जैसे लगने लगते हैं।
एक जैसी पर्सनेलिटी
ये सच है कि लंबा वैवाहिक जीवन गुजारने वाले दंपत्ति अक्सर हमशक्ल दिखने लगते हैं। हालांकि विपरीत लिंग वाले एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। लेकिन शारीरिक रूप से एक जैसे दिखने वाले लोग आपस में ज्यादा नजदीक होते हैं। अपने जैसे दिखने वाले लोग जल्दी नजदीक आ जाते हैं और उनका रिश्ता भी लंबे समय तक चलता है। यानी कोई भी अपनी जैसी पर्सनैलिटी वाले व्यक्ति की ओर ज्यादा आकर्षित होता है।
एक ही धर्म का होना भी है एक कारण
एक ही जाति, धर्म और राज्य के लोगों के आपस में शादी करने की अधिक संभावना होती है, यह भी पति-पत्नी के एक जैसा दिखने का एक कारण है। इसी तरह समान आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों की एक जैसी भोजन की आदतें, संस्कृतियां और परंपराओं आदि के कारण भी जीवनसाथी एक जैसे लगने लगते हैं।
इन सभी कारणों से शादीशुदा जोड़े शादी के कुछ सालों बाद एक जैसे लगने लगते हैं।
Image source: newhdwallpaper.in&uMad
Read More Articles on Relationship in Hindi