गर्मियों में हल्का भोजन और तरल पदार्थों का सेवन करना सभी को बहुत पसंद होता है। हालांकि गर्मियों में लिक्विड डाइट ली जाएं तो वह सेहतमंद भी होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप डिब्बा बंद जूस या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करें। आज हम आपको एक ऐसे गर्मियों के ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे पीने के बाद आप तरोताजा तो महसूस करेंगे ही साथ ही यह आपको लंबे समय तक जवां भी बनाएं रखता है।
विटामिन A युक्त खरबूजे और पुदीने के पत्तों के मेल से एक पौष्टिक जूस बनाता है। यह जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और गर्मियों के आपको डिहाइड्रेट रखता है। यह वजन घटाने में भी सहायता करता है, इसलिए वजन कम करने वाले लोग बिना किसी चिंता के इस रस को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा यह त्वचा की कोशिकाओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही त्वचा की नमी को खोने नहीं देता।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में खरबूजे के बीज खाने के लाभ
विटामिन और मिनरल से भरपूर
खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। जिससे आपके शरीर को ठंडक मिलती है और साथ ही हार्ट बर्न की परेशानी दूर होती है।
टॉप स्टोरीज़
त्वचा को जवां बनाएं रखता है
स्किन में कनेक्टिव टिशू पाए जाते हैं और खरबूजे में पाया जाने वाले कोलाजन प्रोटीन इन कनेक्टिव टिशू में कोशिका की संरचना को बनाए रखता है। कोलाजन से जख्म भी जल्दी ठीक होते हैं और त्वचा को मजबूती मिलती है। अगर आप लगातार खरबूजा खाएंगे तो चेहरा चमकने लगेगा। इसके अलावा इसमें विटामिन ‘ए' पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
वजन कम करने में सहायक
वजन कम करने में भी यह जूस काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। खरबूजे में काफी कम मात्रा में सोडियम होता है और यह फैट और कोलेस्ट्रॉल से भी मुक्त होता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसके अलावा खरबूजे में पाये जाने वाला प्राकृतिक मीठेपन के कारण आपको मिठाईयों की लालसा नहीं होती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : त्वचा को सदैव जवां रखने के आसान उपाय
खरबूजा और पुदीने का जूस बनाने की सामग्री
- खरबूजा - 1
- बारीक कटे पुदीने के पत्ते - थोड़े से
- स्वादानुसार - ब्राउन शुगर
खरबूजा और पुदीने का जूस बनाने की विधि
- खरबूजे के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे मिक्सर में पीस लें।
- अब इसमें पुदीने के पत्ते और स्वादानुसार ब्राउन शुगर मिलाकर अच्छे से पीस लें।
- अब जूस को गिलास में डालकर, ऊपर से थोड़े से पत्ते मिलाकर सर्व करें।
तो देर किस बात की गर्मियों की लू से बचने और सदा जवां रहने के लिए आज से ही ये जूस ट्राई करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Skin Care in Hindi