शेविंग का ये तरीका अपनाएंगे, तो बरकरार रहेगी चेहरे की चमक

आमतौर पर शेविंग लोगों को आसान काम लगती है। लेकिन शेविंग का भी एक तरीका होता है, जिससे ज्यादातर लोग अंजान होते हैं। इसलिए लगातार गलत तरीके से शेविंग करने से उनकी त्वचा एक समय बाद ढीली और काली पड़ जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शेविंग का ये तरीका अपनाएंगे, तो बरकरार रहेगी चेहरे की चमक

आमतौर पर शेविंग लोगों को आसान काम लगती है। कुछ लोग जो रेगुलर शेव नहीं करते हैं या इसे बोरिंग समझते हैं, वो सैलून में शेव कराना पसंद करते हैं और वो लोग जो क्लीनशेव रहना पसंद करते हैं ज्यादातर खुद से शेव करते हैं। लेकिन शेविंग का भी एक तरीका होता है, जिससे ज्यादातर लोग अंजान होते हैं। इसलिए लगातार गलत तरीके से शेविंग करने से उनकी त्वचा एक समय बाद ढीली और काली पड़ जाती है। कई बार शेविंग के गलत तरीके से त्वचा संबंधी रोग जैसे मुंहासे, रैशेज, बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि भी हो जाते हैं। इसलिए शेविंग के सही तरीकों को जानना जरूरी है।

शेव से पहले

शेविंग से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धुलना बहुत जरूरी है। इसके लिए अगर हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं तो दाढ़ी बनाते समय जलन कम होती है और शेव भी आसानी से और स्मूथ बनती है। हल्के गुनगुने पानी से चेहरे का तैलीयपन निकल जाता है और डेड स्किन सेल्स भी साफ हो जाती हैं। अगर शेव के समय जलन ज्यादा होती है या दाढ़ी बहुत हार्ड है तो शेव से पहले गर्म पानी में भीगे तौलिए से दाढ़ी को पांच मिनट तक मुलायम कर लें।

इसे भी पढ़ें:- पर्सनल केयर के लिए पुरूषों को जरूर रखनी चाहिए ये 7 चीजें

ब्रश बिल्कुल सॉफ्ट हो

शेविंग का ब्रश बिल्कुल सॉफ्ट होना चाहिए। ब्रश अगर हार्ड होगा तो ब्रश गाल पर चलाने से जलन और दर्द होने लगेगा। इसके अलावा हार्ड ब्रश आपके गालों की त्वचा के लिए भी अच्छा नहीं है। इससे आपके गाल की स्किन कट सकती है और कई तरह के स्किन इंफेक्शन हो सकते हैं। कुछ लोग क्रीम के बजाय फोम का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए वो हाथों से ही फोम को चेहरे पर लगाते हैं। लेकिन फोम को भी हाथों की बजाय ब्रश से ही लगाना चाहिए क्योंकि हाथों के जर्म्स और बैक्टीरिया स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- पुरुष दिखना चाहते हैं स्टाइलिश, तो ऐसे करें शूज का चुनाव

रेजर का ब्लेड अच्छा और साफ हो

अगर आप वन टाइम रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो रेजर में अच्छी क्वालिटी का ब्लेड लगाना जरूरी है। अगर आप कई बार इस्तेमाल किये जाने वाला रेजर इस्तेमाल करते हैं तो उसके ब्लेड की क्वालिटी खराब होने पर उसे तुरंत बदल दें। इसके अलावा हर बार दाढ़ी बनाने से पहले रेजर के 5 मिनट गर्म पानी में डुबाकर रखें। इससे ब्लेड पर लगे जर्म्स खत्म हो जाते हैं और ब्लेड दाढ़ी पर स्मूथली चलती है।

दाढ़ी बनाते समय

दाढ़ी बनाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। दाढ़ी हमेशा ऊपर से नीचे की ओर बनाएं क्योंकि बाल इसके विपरीत दिशा में निकलते हैं। अगर आप चिकनाई के चक्कर में उल्टी दिशा में दाढ़ी बनाते हैं तो इससे आपकी त्वचा छिलने का डर रहता है और त्वचा खुरदुरी हो सकती है। इसके अलावा रेजर को आराम से चलाना चाहिए। शेविंग में जल्दबाजी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। शेविंग के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धुलना चाहिए और आफ्टर शेव लगाना चाहिए। शेव के बाद गर्म पानी का इस्तेमाल सही नहीं है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

ead More Articles On Skin Care In Hindi

Read Next

पर्सनल केयर के लिए पुरूषों को जरूर रखनी चाहिए ये 7 चीजें

Disclaimer