सांस लेना जितना जरूरी है दांतां का एक्स-रे, 1 बार जरूर कराएं

शायद हो सकता है आप दांतों का एक्स रे संबंधित बात पहली बार सुन रहे हों। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सांस लेना जितना जरूरी है दांतां का एक्स-रे, 1 बार जरूर कराएं

शायद हो सकता है आप दांतों का एक्स रे संबंधित बात पहली बार सुन रहे हों। लेकिन ये सच है कि दांतों का एक्स रे हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। डेंटल एक्स-रे इसलिए जरूरी है क्योंकि डेंटिस्ट यानी दंत चिकित्सक दांतों की उन समस्याओं को आसानी से भाप लेता है, जिन्हें वे सामान्य परीक्षण में नहीं देख पाता। इसके अलावा डेंटल एक्स-रे करने से मरीज को समय रहते अपनी समस्या का पता चल जाता है। नतीजतन उसे तकलीफ और संभवतः खर्च भी करना पड़ता है। बहरहाल सवाल ये उठता है कि डेंटल एक्स-रे करवाने से दांतों की किस प्रकार की समस्याएं उभरकर सामने आती हैं?   

डेंटल एक्स-रे

डेंटल एक्स-रे कितनी बार कराना चाहिए यह पूरी तरह हमारे दांतों की स्थिति और दांतों के इतिहास पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को प्रत्येक छह माह में डेंटल एक्स-रे करवाना पड़ता है जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो नियमित डेंटिस्ट के पास जाते हैं, उन्हें कभी डेंटल एक्स-रे की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

मसूड़ों की सड़न

डेंटल एक्स-रे से दांतों की उन जगहों में मौजूद सड़न देखी जा सकती है जिन्हें हम सामान्य आंखों से नहीं देख सकते मसलन दांतों के बीच की सड़न। मसूड़े से सम्बंधित बीमारी, दांतों में इन्फेक्शन, रूट कनाल के दौरान हुई परेशानी, दांत प्रत्यारोपण, ब्रेसिज़, डेन्चर या अन्य तमाम दांत से जुड़ी समस्याएं भी डेंटल एक्स-रे के द्वारा जानी जा सकती हैं। यही नहीं दांतों में अन्य विकासात्मक असामानताएं मसलन ट्यूमर के कुछ प्रकारों का भी पता चल जाता है।

दांतों की बुनियादी जानकारी

यदि आप डेंटिस्ट के पास पहली बार जाएं तो हो सकता है कि वह आपका डेंटल एक्स-रे ले ताकि आपके दांतों की बुनियादी जानकारी अपने पास रख सके। इस जानकारी को डेंटिस्ट भविष्य में अपनी रिपोर्टों को तुलना करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

वृद्ध व्यक्ति

मसूड़ों की समस्या है तो भी उन्हें डेंटल एक्स-रे करवाने की सलाह दी जाती है। यही बात हर उम्र के व्यक्ति पर लागू होती है। चाहे बात नवयुवक की हो या फिर किशोरों की। वृद्ध व्यक्ति भी इसी खांचे में आते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Teeth Health In Hindi

Read Next

इन 10 टिप्‍स से दांतों की चमक हमेशा रहेगी बरकरार

Disclaimer