सिर्फ 2 दिन में चेहरे पर ग्लो ले आएंगी ये 5 चीजें!

आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे पर बहुत जल्दी नेचुरल ग्लो आता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर्फ 2 दिन में चेहरे पर ग्लो ले आएंगी ये 5 चीजें!

बिजी शड्यूल के चलते अक्सर लोग अपने चेहरे पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। जबकि साफ और चमकता हुआ चेहरा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। जब हमें कहीं पार्टी या किसी फंक्शन में जाना होता है तो हम सोचते हैं कि, काश हमारा इतना निखरा और ग्लो करता कि पूरी पार्टी में हम अलग ही हाईलाइट होते! अगर आप ऐसा चाहते हैं और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर आपको भरोसा नहीं है तो आज हम आपको इसका एक उपचार बताने वाले हैं। आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे पर बहुत जल्दी नेचुरल ग्लो आता है।

इसे भी पढ़ें, तरबूज फेसपैक से 10 मिनट में पाएं दमकती त्‍वचा!

बादाम के तेल से मालिश


बादाम खाना ही नहीं बल्कि बादाम का तेल भी बहुत काम की चीज है। चेहरे के लिए बादाम का तेल बहुत ही फायदेमंद चीज है। 2 दिन में एक बार बादाम के तेल से चेहरे पर मालिश कर से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आयुर्वेद के अनुसार कहा जाता है कि इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और चेहरे पर चमक और निखार दोनों आते हैं।

बेसन और नींबू


बेसन और नींबू का फेसमास्क लगाने से चेहरे पर निखार आता है। लगभग 2 चम्मच बेसन और इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर पेस्ट लगाने से चेहरा तुरंत चमकने लगता है। आप चाहे तो इसमें दही और शहद भी मिला सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस पेस्ट को दिन में 2 बार भी लगा सकते हैं। यानि कि 2 दिन में 4 बार। जब आप 4 बार इस पेस्ट को लगा कर अपना चेहरा देखेंगे तो आपको फर्क खुद ही दिखेगा।

इसे भी पढ़ें, सिर्फ 1 बार लगाएं चेहरे पर अंडों के छिलकों का पेस्ट, होगा चमत्कार!

खूब पानी पीएं


कई लोग इस बात पर यकीन नहीं करते हैं कि पानी पीने से भी चेहरा साफ होता है। लेकिन अगर आप किसी भी सेलेब्रिटी की डाइट देखेंगे तो आपको सब की डाइट में रोजाना कम से कम 12 ग्लास पानी पीना जरूर मिलेगा। पानी पीने से वाकई चेहरा ग्लो करता है। इसके साथ ही अगर आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं या खूबसूरत त्वचा के लिए तरह-तरह के ब्यूटी उत्पाद प्रयोग करके थक चुके हैं तो पानी ही आपके लिए बेस्ट आॅप्शन है।

रोज खाएं खीरा


गर्मियों में खीरा खाना अमृत के समान होता है। यह चेहरे पर ग्लो लाने के साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। खीरा खाने से चेहरे के साथ साथ बाल भी चमकते हैं।  अगर आप दिन में केवल खीरा भी खाते हो तो भी आपको भरपूर मात्रा में विटामिन्स मिल जाएंगे। क्योंकि खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में भी विटामिन सी होता है। आप चाहे तो खीरे का जूस भी पी सकते हैं। और फेस मास्क भी लगा सकते हैं।

नारियल पानी पीएं


गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने के बहुत फायदे हैं। यह हमारे चेहरे को निखार तो देता ही है साथ ही हमें कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। नारियल पानी पीने से स्किन टोन साफ होती है, एनर्जी मिलती है, कमजोरी की समस्या दूर होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। नारियल पानी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण यूरिन इंफेक्शन के बचाते है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

सिर्फ 2 दिन में चेहरे पर ग्लो ले आएंगी ये 5 चीजें!

Disclaimer