शादी के लिये अधिकतर लड़कियों की होती हैं ये चाहतें

ऑनलाइन मैच मेकिंग कंपनी 'शादी डॉट कॉम' ने भारत के सिंगल लोगों की विचारधारा को जानने और शादी को लेकर उनके संकल्प को समझने के लिए एक सर्वे किया, जिसमें उन्हें कई रोचक जानकारियां मिली।
  • SHARE
  • FOLLOW
शादी के लिये अधिकतर लड़कियों की होती हैं ये चाहतें

शादी का रिश्ता कोई आसान रिश्ता नहीं होता है। एक बार इस रिश्ते में बंधने के बाद दो लोगों को हर सुख-दुख में साथ पूरी जिंदगी बितानी होती है। और अब तो वैसे भी ज़माना बदल रहा है। इसलिये लड़के और लड़की दोनों के ही शादी को लेकर कई शर्ते होती हैं। एक सर्वे के अनुसार खासतौर पर शादी के बंधन में बंधने से पहले ज्यादातर लड़कियों की कुछ शर्तें होती हैं। एक भारतीय ऑनलाइन मैच मेकिंग कंपनी ने भारत के सिंगल लोगों की विचारधारा को जानने और शादी को लेकर उनके संकल्प को समझने के लिए एक सर्वे किया, जिसमें उन्हें कई रोचक जानकारियां मिली। तो चलिये जानें शादी के बंधन में बंधने से पहले ज्यादातर लड़कियों की क्या शर्तें होती हैं। -

 

Conditions Before Marraige in Hindi

 

ऑनलाइन सर्वे के आंकड़े

मेच मेकिंग साइट के इस ऑनलाइन सर्वे में 25 से 34 साल के 12,500 से भी अधिक सिंगल लड़कियों ने जवाब दिये। इन सिंगल लड़कियों से जब पूछा गया कि शादी के लिए 'हां' कहने से पहले उनकी कोई शर्तें तो नहीं होती हैं, तो जवाब में 71.3 प्रर्तिशत लड़कियों ने 'हां' में जवाब दिया। वहीं 5.8 प्रतिशत ने 'ना' कहा, और 22.9 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि उन्हें इस बारे में उन्हें सोचना पड़ेगा।

सर्वे के अनुसार शर्तों की खास बातें

 

  • शादी के बाद अपना सरनेम न बदलने की शर्त।
  • शादी के बाद वे स्वतंत्र मिलने की चाहत।
  • परिवार की जिम्मेदारी पुरुष उठाएं, ऐसी इच्छा।
  • पुरुष उनके माता-पिता को अपने माता-पिता जैसा ही सम्मान और सत्कार दे।



इस सर्वे के सर्वेक्षणकर्ताओं के मुताबिक, 'सर्वे से हमें पता चलता है कि भारतीय मानसिकता में किस तरह के बदलाव आ रहे हैं। भारतीय युवतियां बहुआयामी व्यक्तिव अपना रही हैं और अपने चुनावों को लेकर बेहद आत्मविश्वासी बन रही हैं।


Image Source - Getty

Read More Articles On Relationship In Hindi.

Read Next

जानें क्‍या है साइबर रिलेशनशिप

Disclaimer