एजिंग से निपटने के लिए जीवन शैली में करें बदलाव

लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत में लोग न जाने क्या क्या करते हैं, लेकिन जीवन शैली में कुछ बदलाव कर भी एजिंग से निपटा जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
एजिंग से निपटने के लिए जीवन शैली में करें बदलाव

खूबसूरत दिखना भला किस दिल की चाहत नहीं होती और हो भी क्यूं ना। खूबसूरती आपको औरों से अलग और आकर्षण का केन्द्र जो बनाती है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की दमक जाती रहती है, और कई सौंदर्य समस्याएं जैसे, रिंकल्स, रूखापन, रैशिज आदि भी घेरने लगती हैं। उम्र के साथ होने वाले इन बदलावों को ही एजिंग के नाम से जाना जाता है। हालांकि जीवन शैली में कुछ सकारात्मक बदलाव कर इस समस्या से निपटा जा सकता है। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये बदलाव।

Lifestyle Changes to Counter Aging

लंबे समय तक जवां दिखने की चाहत में लोग न जाने क्या क्या करते हैं, कोई बोटॉक्स जैसे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करवाता है, तो कोई कॉस्मेटिक सर्जन को अपना अकाउंट ही समर्पित कर देता है। लकिन कई बार इनके साइड एफेक्ट इतने भयानक होते हैं कि उससे त्वचा और भी बदहाल हो जाती है। लेकिन अपने चेहरे के प्राकृतिक सौंदर्य और तंदरुस्ती को बरकरार रखने की ख्वाहिश रखने वाले निराश न हों, एजिंग से निपटने के लिए जीवन शैली में बदलाव कर भी इस समस्या को हराया जा सकता है।

 

फिटनेस के प्रति जागरूकता  

पहले की तुलना में अब लोग अपनी सेहत और लुक्स को लेकर ज्यादा जागरूक और अनुशासित हुए हैं। और यह काफी अच्छी बात भी है। नई दुनिया की ख्वाइश अब सिर्फ स्वस्थ रहना ही नहीं रह गई है, बल्कि वे अब ताउम्र दिलोदिमाग और शरीर से भी जवां बने रहना चाहते हैं। इसी ख्वाहिश को हकीकत में बदलने के लिए लोग अब हेल्दी डाइट, नियमित व्यायाम और योग को अपना रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही पूरी नींद लेना भी जरूरी है। इससे आपके लुक्‍स पर असर पड़ता है।

 

नियमित व्यायाम करें

एजिंग की समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। रोज सुबह-शाम टहलें, साइक्लिंग और जॉगिंग भी करें। जिमिंग कर सकते हैं तो करें, इसके अलावा आप स्विमिंग भी कर सकते हैं। स्विमिंग भी एक अच्छा व्यायाम होता है। आप किसी आउट डोर गेम को भी चुन सकते हैं।

 

 

पौष्टिक और संतुलित भोजन लें  

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों और दिल की बीमारियां भी घेरना शुरू कर देती हैं। खासतौर पर महिलाओं में फीमेल हार्मोन भी कम हो जाते हैं। ऐसे में बढंती उम्र के संकेत दस्तक देना शुरू कर देते हैं। लेकिन सही खान-पान और व्यायाम का कॉम्बिनेशन आपको इस उम्र में भी जंवा दिखने में मदद करते हैं। भोजन में ओट्स, व्हीट फ्लैक्स, स्प्राउट, ताजे फल जैसे पपीता, तरबूज आदि को शामिल करें। इनका नियमित सेवन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। हल्का और तरल भोजन खाएं। समय-समय पर जरूरी मेडिकल चेकअप भी करवाते रहें। तले और डिब्बाबंद भोजन से परहेज करें और जूस भी लें। दिन में तीन बड़े और तीन छोटे मील लें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ युक्त डाइट जैसे जूस, लस्सी, दूध, दही, फल, सलाद आदि लें। चाय-कॉफी के अधिक सेवन से बचें।

 

 

खुद पर ध्यान देना जरूरी

बढ़ती उम्र का ये मतलब कतई नहीं कि आप अब खुद से प्यार करना छोड़ दें। ऐसा न सोचें कि आपको जो करना था वो कर लिया। बल्कि बढ़ती उम्र में तो आपको अधिक देखभाल की जरूरत होती है। बॉडी और फेस मसाज करना न छोड़ें, चेहरे की त्वचा को साफ और कांतिमय बनाए रखने के लिए प्राकृतिक फेस पैक का उपयोग करें।

 

 

योग करें

योग त्वचा को जवां बनाने और एजिंग समस्याओं को दूर करने का कारगर प्रकृतिक नुस्खा है। विशेषकर चेहरे के लिए आप फेस योग कर सकते हैं। आप जब फेस योग करेंगे, तो आपको स्‍वयं में बदलाव महसूस होगा। साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्‍से में आपको काफी राहत मिलेगी। योग से उम्र का असर धीमा हो जाता है। इससे सिरदर्द और तनाव दूर होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

 

सकारात्मक रहें

सकारात्मक सोच रखें। यह सोच आपको युवा रखने में काफी मदद करेगी। अगर आपके कुछ पुराने शौक बाकी हैं तो उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। बशर्तें शौक ऐब न हों। नए दोस्त बनाएं, समारोह में हिस्सा लें और उम्र को खुद पर हावी न होने दें। बेशक उम्र का साधा असर इंसान के शरीर पर होता है, लेकिन एक बात मान कर लें कि उम्र सिर्फ एक मनोदशा है। लिहाजा उम्र को अपने मन-मस्तिष्क पर कतई हावी न होने दें। उम्र को परास्त करने के लिए और हमेशा युवा दिखने का एकमात्र यही मंत्र है। खुश रहें और युवा दिखें। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। नशआ न सिर्फ आपकी उम्र को बढ़ाता है, आपको एक तनावपूर्ण जीवन भी देता है।

 

Read More Article On Beauty & Personal Care in Hindi.

Read Next

त्वचा की सम्पूर्ण देखभाल

Disclaimer