क्या वाकई त्वचा के लिये वरदान है विटामिन ई

विटामिन ई एक घुलनशील विटामिन है, जिसमें अच्छी मात्रा में नमी होती है। यह नमी हमारी त्वचा और बालों के लिए खासी फायदेमंद है। अपनी एंटी आक्सीडेंट क्वालिटीज के कारण विटामिन ई त्वचा कोशिकाओं प्रदूषण, अल्ट्रावायलेट किरणों, कोशिकाओं को नष्ट करने वाले तत्वों से बचाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई त्वचा के लिये वरदान है विटामिन ई

विटामिन ई एक घुलनशील विटामिन है, जिसमें अच्छी मात्रा में नमी होती है। यह नमी हमारी त्वचा औरर बालों के लिए खासी फायदेमंद है। विटामिन ई एक एंटी आक्सीडेंट है, जो हमारे शरीर की मूलभूल जरूरतों को पूरा करता है। स्वस्थ त्वचा के लिए विटामिन ई बेहद जरूरी है, इसके और भी बहुत से फायदे हैं। यह आपको स्वस्थ और फिट रख सकता है। आइये देखते हैं क्या हैं विटामिन ई के लाभ -

 

 

  • स्वस्थ त्वचा और त्वचा की देखभाल के अंसख्य फायदे गिनाए गये हैं। यही वजह है कि त्वचा की देखभाल करने वाले जितने भी उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं, उनमें विटामिन ई पाया जाता है और वे आज हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं।
  • त्वचा से जुड़ी अनेक बीमारियों का ईलाज में भी विटामिन ई मददगार होता है। त्वचा पर पड़ने वाले लाल धब्बे, उनमें होने वाले दर्द और गांठ में विटामिन ई बहुत कारगर माना जाता है।
  • विटामिन ई त्वचा पर पड़ने वाली खरोंच में फायदेमंद होता है।
  • विटामिन ई की मदद से आप त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। यानी आपकी बढ़ती उम्र को पीछे धकेलने में भी विटामिन ई मददगार साबित होता है।
  • क्लिनसिंग की प्रक्रिया के दौरान विटामिन ई की मदद से ही शरीर में तैलीय संतुलन बनाए रखा जाता है।
  • विटामिन ई की मदद से ही त्वचा में पानी की कमी को पूरा किया जाता है और इससे त्वचा की प्रतिरोधात्मक क्षमता मजबूत होती है।

 

 

  • स्किन कैंसर में भी विटामिन ई फायदेमंद बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि विटामिन ई कैंसर की रोकथाम के लिए एक जरूरी सब्सटेंस है। सूर्य से बचाए रखने की विटामिन ई की क्षमताओं के कारण यह सूर्य की किरणों से त्वचा को  होने वाले नुक्सान कर सकता है।
  • मुहांसे युवाओं में होने वाली एक आम समस्या है। वे अकसर इससे परेशान रहते हैं। मुहांसों को कम करने में विटामिन ई काफी मददगार साबित होता है। यदि आप विटामिन ई से युक्त तेल का इस्तेमाल करेंगे तो मुहांसों से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।
  • अपनी एंटी आक्सीडेंट क्वालिटीज के कारण विटामिन ई त्वचा कोशिकाओं प्रदूषण, अल्ट्रावायलेट किरणों, कोशिकाओं को नष्ट करने वाले तत्वों से बचाता है। ऐसा माना जाता है कि विटामिन ई अपने नेचुरल स्वरूप में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • बाजार में मिलने वाले विटामिन ई लोशन सनबन का भी उपयोगी ईलाज है। ये लोशन अल्ट्रावायलेट किरणों से शरीर की बाहरी त्वचा की रक्षा करते हैं। लेकिन इस तरह के लोशन का इस्तेमाल करने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि ये तत्काल प्रभावी नहीं होते। इसलिए इन्हें सूरज की रोशनी में निकलने से 20 मिनट पहले लगाना चाहिए।

 

कहने का अर्थ है विटामिन ही सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी लाभदायक हैं। ऐसे में आपको विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।

 

 

Read Next

नीम की पत्तियों से निखारें अपना सौंदर्य

Disclaimer