पिलेट्स एक्‍सरसाइज से कैसे पेट को बनायें आकर्षक

फिट बॉडी के लिए पेट का फिट दिखना बहुत जरूरी है, अगर आपका पेट फिट है तो आपका लुक आकर्षक होगा, पेट को आकर्षक और फिट बनाने के लिए पिलेट एक्सरसाइज कीजिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पिलेट्स एक्‍सरसाइज से कैसे पेट को बनायें आकर्षक

आकर्षक और सुडौल पेट हर किसी की ख्वाहिश होती है। इससे आपके व्‍यक्तित्‍व में निखार तो आता ही है साथ ही यह आपके कांफीडेंस को भी बढ़ाता है। पेट को आकर्षक बनाने के लिए इसकी मांसपेशियां मजबूत होनी भी जरूरी है। मांसपेशियां मजबूत करने के लिए पिलेट एक्सरसाइज बहुत अच्छी मानी जाती है। पिलेट्स एक बॉडी बिल्डिंग विधि है जो पेट की मांसपेशियों और सांस लेने की प्रक्रिया को स्‍ट्रांग बनाती है। आइये जानते है पिलेट एक्सरसाइज के बारे में।

 

 

मर्म्‍ड विद बॉल

अपनी लेफ्ट तरफ बॉल रखकर बैठें और अपने लेफ्ट पैर को अपने सामने मोड़ें। आपका राइट पैर आपके पीछे की तरफ रहेगा। अपना लेफ्ट हाथ बॉल पर रखें, कोहनियों को थोड़ा सा मोड़ें। अपने कंधे की ऊंचाई तक अपने राइट हाथ को फैलाएं। बॉल को लेफ्ट से राइट की तरफ हाथ के पास ले जाएं। दो तीन सैकेंड के लिए रूकें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं।

रोलओवर

एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। हाथ साइड में रखें और हथेलियां जमीन की तरफ। पैर सीधे। अब धीरे धीरे पैर को उठाने की कोशिश करें, तब तक जब तक आपके पैर के पंजे सिर के ऊपर जमीन की तरफ न पहुंच दाएं। अपने कंधों को रिलेक्स रखें और पैरों को सीधा। धीरे धीरे पुरानी अवस्था में लौट आएं।

स्वैन ऑन बॉल

पेट के बल लेट जाएं। पैरों को कंधे की चौड़ाई तक खोल लें। बॉल को अपनी चेस्ट के अंदर रखें और हाथों को जमीन पर टिकाएं, आगे की ओर। हथेलियां जमीन की तरफ। कोहनियां आपके शरीर की तरफ। अब अपने कंधे को नीचे की तरफ लाएं और बॉल को चेस्ट से दबाएं। फिर वापस पुरानी अवस्था में आ जाएं।
Pilate Exercise in Hindi

रोल बैक एंड अप

सामने पैर फैलाकर बैठें। हाथों को कंधे की सीध में सामने सीधा करें और उसमें बॉल कपड़ लें। अपनी चेस्ट को ऊपर की ओर रखें और कमर सीधी। फिर धीरे-धीरे पीठ के बल लेटें, हाथ वैसे ही सीधे रखें। लेटने पर बॉल सिर के ऊपर आएगी। अब अपनी चिन को इसी अवस्था में चेस्ट के पास ले जाएं और फिर वापस लौट जाएं।

Image Source - Getty Images
Read More Articles on Fitness in Hindi

Read Next

सेहत से जुड़े इन खतरों को न करें अनदेखा

Disclaimer