बीते वर्ष की अच्छाइयां, बुराइयां भूलकर हम नये साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपने इस साल की गयी गलतियों को आने वाले साल में नहीं दोहराने के भी संकल्प लिये होंगे। मन ही मन आप यह भी चाहते हैं कि इस साल आप जो संकल्प लेंगे वो पुराने सालों से अलग होगा। आप चाहे किसी भी उम्र के हों, आप स्वास्थ्य संबंधी यह संकल्प ले सकते हैं! आइए नये साल अपनाएं ये टॉप 10 नए हेल्थ रूल्स और रहें फिट!
इसे भी पढ़ें : व्यायाम को अपनी दिनचर्या बनाये रखने के टिप्स
1. जरूरी नहीं शराब का सेवन:
अधिकतर युवा वर्ग नये साल का स्वागत शराब की मस्ती में करते हैं। इस साल कुछ नया करें और अपने दोस्तों के साथ चाय, काफी या जूस का मजा लें।
टॉप स्टोरीज़
2. नियमित एक्सरसाइज:
स्कूल, कालेज या आफिस जाने वालों की बात करें, तो आज की निष्क्रिय जीवनशैली ने सभी उम्र के लोगों के लिए एक्सरसाइज को आवश्यक बना दिया है। सप्ताह में कम से कम 5 दिन हर रोज सुबह 30 मिनट तक चलना, दौड़ना, या साइकिलिंग इत्यादि में से कोई भी एक्सरसाइज अपनी उम्र, वजन और एनर्जी के हिसाब से करें।
3. तनाव को कहें गुड बाय:
तनाव को आने वाले दिन-महीने या साल के लिए ना छोड़ें। तनाव के कारणों का पता लगायें और जल्दी से जल्दी उनका समाधान निकालने की कोशिश करें।
4. स्वस्थ खान-पान की आदत:
लंबा व स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो, जंक-फूड के सेवन की बजाय स्वस्थ खान-पान की आदत डालें।
5. नियमित चिकित्सा जांच:
स्वस्थ जीवन के लिये सबसे जरूरी है, नियमित चिकित्सा जांच। बहुत से लोग चिकित्सा जांच को महत्व नहीं देते और यही आगे जाकर उनके लिए समस्याओं का कारण बन जाता है। अगर आप को कोई बीमारी हैं तो जरुरी हैं की आप डॉक्टर के सलाह अनुसार समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहे। अगर आप को कोई बीमारी नहीं हैं और आपकी उम्र 30 वर्ष से अधिक हैं तो हर वर्ष कम से कम एक बार आपके परिचित डॉक्टर से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य परिक्षण करना चाहिए।
6. पानी का महत्व पहचानें:
पानी का महत्व तो हम सभी जानते हैं, लेकिन जीवन में लागू नहीं करते। हर व्यक्ति की पानी की आवश्यकता एक-दूसरे से भिन्न होती है इसलिए अपनी आवश्यकता अनुसार पानी पीयें।
इसे भी पढ़ें : नियमित रूप से रक्तदान करने के फायदे
7. दोस्तों व संबंधियों को ना भूलें:
स्वस्थ रहना है तो अपने, दोस्तों, परिवारजनों और संबंधियों को ना भूलें। अपने अच्छे व बुरे समय को अपने दोस्तों व परिवार-जनों के साथ बांटें।
8. वजन नियंत्रण:
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयु और लंबाई के हिसाब वजन का होना जरूरी है। बेहद कम या ज्यादा वजन से शरीर कमजोर होकर आसानी से रोग की चपेट में आ जाता हैं। इसलिए वजन को नियंत्रण में रखें।
9. योग:
सप्ताह में कम से कम 5 दिन हर रोज सुबह 15 मिनट योग करना चाहिए। योग हमेशा सही तरीके से करना चाहिए। जो लोग तेज व्यायाम नहीं कर सकते हैं उन्हें योग जरूर करना चाहिए क्योंकि यह उम्र के साथ हृदयरोग और उससे जुड़े खतरों को कम करता हैं। योग केवल रोगो को ही दूर नहीं भगाता हैं बल्कि मन को शांत भी करता है।
10. रक्तदान:
रक्तदान महादान हैं। आप साल में कम से कम दो बार रक्तदान कर अपने रक्त दान से 5 से 6 जिंदगियो को जीवन प्रदान कर सकते हैं। इस वर्ष संकल्प करे की आप अपने जन्मदिन पर रक्तदान जरूर करेंगे और औरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Getty
Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi