जितनी तेजी से आजकल लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान बदल रहा है उसमें आंखों का कमजोर होना लाजमी है। सिर्फ हमारे देश ही बल्कि मौजूदा समय में दुनियाभर में भारी संख्या में लोग आंखों की तरह-तरह की बीमारियों से परेशान हैं। ना सिर्फ बड़े बल्कि आजकल युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों को भी चशमा लगना, धुंधला दिखाई देना, आंखों में दर्द होना, आंख में जलन होना आदि जैसी शिकायतें रहती हैं। जबकि हम सभी को अपनी आंखों का बहुत गंभीरता से ध्यान रखना चाहिए।
क्योंकि आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जिन लोगों को अगर अब भी आंखों की कीमत का अंदाजा नहीं है वो एक बार उन लोगों से मिलें जो बचपन से ही नेत्रहीन हैं। हम लोग अपनी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अनजाने में अपनी आंखों को खराब कर देते हैं। जिसके चलते हमारी आंखों को नुकसान होने लगता है।
इसे भी पढ़ें, सनग्लासिज पहनने से पहले ये सच्चाई जरूर जानें!
हद से ज्यादा फोन, टैबलेट, टीवी और कंप्यूटर के आगे वक्त बिताना, दूषित और फास्टफूड का सेवन करना, हरी सब्जियों को तिरछी नजर से देखना, समय पर भोजना ना करना, हर समय चिंता और तनाव में रहना आदि। ये कुछ ऐसे मुख्य कारण हैं जिनसे हमारी आंखें कमजोरी होती है। ऐसा करने से आंखों के आसपास की मांपेसियां अपने लचीलेपन को समाप्त कर देती हैं और आंखें कठोर हो जाती हैं। जिससे हमें कम दिखाई देता है। हालांकि इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हमारी आदतों या रुटीन में शुमार हैं जो हमारी आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं। हमें अपनी आंखों को इतना हलके में नहीं लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें, इन योगासनों की मदद से आंखें बनेंगी सुंदर और तेज़
आज हम आपको बता रहे हैं कि आप केवल पानी के इस्तेमाल से कैसे अपनी आंखों को स्वस्थ और तेज रख सकते हैं। जी हां, पानी सिर्फ पीनी और रोजमर्रा के कामों में ही इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि पानी से हम अपनी आंखों को भी सही कर सकते हैं। इतना ही पानी के कुछ खास तरह के इस्तेमाल से जिन लोगों को चशमा है वो भी उतर सकता है। आइए जानते हैं कैसे? सुबह उठकर पहले फ्रेश हो। उसके बाद अपने मुंह में पानी भर लें। पानी इतना भरे कि मुंह में हवा जाने की भी जगह ना हो।
अब अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट तक ठण्डे पानी से छींटे मारें। ऐसा करने से कमजोर आंखें तो सही होती ही हैं साथ ही आंखों के नीचे के काले घेरे यानि कि डार्क सर्कल भी सही होते हैं। करीब 3 से 4 महीने तक अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको खुद ही फर्क नजर आएगा। इसके अलावा सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना 2 ग्लास पानी पीएं और पूरा दिन भी धीरे-धीरे पानी का सेवन करते रहें। ऐसा करने से आपकी आंखों को बहुत आराम मिलेगा और आंखें सही हो जाएंगी। आपकी आंखें अनमोल हैं, इन्हें सलामत रखना भी बहुत जरूरी है।