नमक और चीनी खाएं लेकिन जरा संभलकर

चीनी और नमक से हमारे भोजन के जायके में तो इजाफा करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इनका सेवन सेहत को भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है। बेहतर स्वास्थ्‍य के लिए जरूरी है कि चीनी और नमक का नियंत्रित सेवन ही किया जाए।
  • SHARE
  • FOLLOW
नमक और चीनी खाएं लेकिन जरा संभलकर

चीनी और नमक से हमारे भोजन के जायके में तो इजाफा होता हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा इनका सेवन सेहत को भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है। बेहतर स्वास्थ्‍य के लिए जरूरी है कि चीनी और नमक का नियंत्रित सेवन ही किया जाए।

salt in hindi

दूध हो नींबू पानी या फिर मलाई ही क्यों न हो, आप बिना सोचे उसमें चीनी के कई चम्मच डाल देते हैं। सब्जी हो या सलाद, दही हो या फिर चाट, ऊपर से नमक डाले बिना वह आपके हलक के नीचे ही नहीं उतरती। तो, आपको सावधान रहने की जरूरत है। ये आदतों आपको पसीना आने, प्यास लगने, दिल घबराने आदि की समस्या दे सकती हैं।


कितना नमक है सही

चुटकी भर नमक ही आपकी सेहत के लिए काफी है। सेहतमंद रहने के लिए दो ग्राम ही काफी है। अगर आप स्वस्थ हैं तो शरीर अतिरिक्त नमक को शरीर से बाहर निकाल देगा। लेकिन समस्या तब होती है जब आपकी किडनी कमजोर हो या फिर आप डायबिटीज से पीडि़त हों। या तो आप शरीर के आंतरिक संतुलन को ठीक रखने वाली किसी दवा का सेवन कर रहे हों तो, ऐसी सूरत में अतिरिक्त नमक शरीर से बाहर नहीं निकल पाता। इससे हाईबीपी की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं हालात किडनी फेलियर तक पहुंच सकती हैं।


क्या करें

नमक के प्राकृतिक स्रोतों का सेवन करना चाहिए। नमक यानी सोडियम क्लोराइड अनाज, सब्जियों, दूध, फल आदि सभी चीजों में मौजूद होता है। ऐसे में इन पदार्थों का सेवन कर आप प्रचुर मात्रा में नमक प्राप्त कर सकते हैं। जानकार इस बात की हिदायत देते हैं कि हाई बीपी और हार्ट अटैक से दूर रहने के लिए नमक की मात्रा को नियंत्रित करना चाहिए।

sugar in hindi

कितनी चीनी है जरूरी

चीनी हमारे शरीर के लिए जरूरी है। यह शरीर को काब्रोहाइड्रेट और ग्लूकोज मुहैया कराती है। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो शरीर के लिए जरूरी कैलोरी में चीनी से मिलने वाली कैलोरी की मात्र 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उदाहरण के लिए महिलाओं को रोजाना औसतन 1800 कैलोरी की जरूरत होती है ऐसे में चीनी से प्राप्त होने वाली कैलोरी 180 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन, एक चम्मच चीनी में लगभग 50 कैलोरी होती है। यानी साढ़े तीन चम्मच से ज्यादा चीनी आपके लिए बीमारियों को न्योता हो सकती है।


कम में कोई नुकसान नहीं

हालांकि इससे कम चीनी का सेवन किया जा सकता है। अगर आपके भोजन में चीनी शुमार नहीं है तो भी आपको अधिक नुकसान होने वाला नहीं है। क्योंकि जितने भी पोषक तत्व चीनी में मौजूद होते हैं, वे सभी हमें अन्य भोज्य पदार्थों से मिल जाते हैं। अधिक चीनी से मोटापा, सूजन, उत्तेजना और दांत में तकलीफ हो सकती है। आप डायबिटिज की रोगी हैं तो मुश्किल बहुत अधिक बढ़ जाएगी।


व्यायाम रखेगा काबू

अगर आपकी उम्र 35 साल तक है और आप व्यायाम करती हैं तो 4-5 चम्मच तक चीनी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इसके बाद अपनी डाइट में चीनी की मात्रा जरूर कम करें।


Image Source : Getty

Read More Article on Diet and Nutrition in hindi.

Read Next

मुंह के इन 3 व्‍यायाम से दूर होगी खर्राटे की समस्‍या

Disclaimer