वजन घटाने के लिए आजमायें ये 2 रेसिपी

वजन घटाने के लिए नाश्ता और खाना छोड़ने के बजाय अपने खानपान में बदलाव कीजिए, इस लेख में हम आपको दो ऐसी रेसीपी के बारे में बता रहे हैं जिससे वजन आसानी से कम होगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए आजमायें ये 2 रेसिपी

नेहा ने वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट करना छोड़ दिया। फिर रात का डिनर भी छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद ही नेहा को कमजोरी होने लगी। फिर भी नेहा ने खाना और ब्रेकफास्ट लेना शुरू नहीं किया। एक दिन जब उसकी तबीयत पूरी तरह से खऱाब हो गई तो उसकी दोस्त उससे घर मिलने आई। तब उसकी दोस्त ने उसे दो हेल्दी रेसिपी बताई जो चुटकियों में तैयार हो जाती है और हेल्दी भी है। इस हेल्दी रेसिपी को नेहा ने एक महीने तक खाया। एक महीने बाद उसका वजन काफी कम हो गया है। नेहा की तरह अगर आप भी अपने वजन से परेशान हैं तो ये दो आसान रेसिपी आप भी ट्राय करें।  

 

फ्राई ब्राउन राइस

इसमें काफी मात्रा में पोषक-तत्व हैं और आप इसे डिनर और लंच में भी खा सकते हैं।

 

इसमें मौजूद पोषक-तत्व

कैलोरी : 438 ग्राम
फैट : 19 ग्राम
सैचुरेटेड फैट : 6 ग्राम
प्रोटीन : 23 ग्राम
विटामिन सी : 39 ग्राम  
रेसिसटेंट स्ट्राच : 1.7 ग्राम
फाइबर : 5 ग्राम

इसे भी पढ़ें- गर्मी में पिएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक

सामग्री

ब्राउन राइस
अंडे
सोया सॉस
गार्लिक-चिल्ली सॉस
मुंगफली
ग्रीन सलाद
टमाटर

 

बनाने की विधि

एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें कटे हुए ग्रीन सलाद, मूंगफली और टमाटर फ्राई करें। अब इसमें अंडे के अंदर वाले भाग को डालें। इसे 30 सकेंड तक पकाएं। अब इसमें पके हुए ब्राउन राइस, सोया सॉस और गार्लिक-चिल्ली सॉस डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब आप ब्राउन फ्राईड राइस सर्व कर खा सकते हैं।

ब्रोकली और ऑमलेट

इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे आप ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में केवल 15 मिनट लगते हैं जिस कारण आप इसे ऑफिस के लिए निकलते वक्त भी तैयार कर सकते हैं। ये आपके पूरे दिन की प्रोटीन और पोषक-तत्वों की मात्रा को पूरा करेगा।


इसमें मौजूद पोषक-तत्व

कैलोरी : 30 ग्राम
फैट : 19 ग्राम
सैचुरेटेड फैट : 6 ग्राम
प्रोटीन : 23 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट : 35 ग्राम
फाइबर : 6 ग्राम

इसे भी पढ़ें- अंडे के बिना चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी

सामग्री

कूकिंग स्प्रे
1 कप कटी ब्रोकली
2 अंडे
2 चम्मच चीज़
1/4 टीस्पून सुखे हुए सोआ के पत्ते
2 ब्राउन ब्रेड

 

बनाने की विधि

एक पैन गर्म करें। पैन पर अच्छी तरह से कूकिंग स्प्रे लगाएं। अब इसमें ब्रोकली को 3 मिनट तक पकाएं।
अब एक बाउल में दो अंडे, चीज़ और सोआ के पत्ते मिलाएं। अब इस मिक्सचर का आमलेट बनाएं। इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
अब इसे ब्राउन ब्रेड के साथ सर्व करें।

 

Read more articles on Healthy Recipe in hindi.

Read Next

सावधान !! चटाकेदार गोलगप्पों में मिला रहे टॉयलेट क्लीनर

Disclaimer