डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से बढ़ रही है। आजकल असंयमित खानपान, मानसिक तनाव, मोटापा, व्यायाम का अभाव और कई बार अनुवांशिक कारणों से डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस रोग को कंट्रोल में रखने के लिए खान-पान पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। डायबिटीज में ब्लड में शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है जिसके कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपको काफी मदद मिलेगी। डायबिटीज के मरीजों को अपनी दिनचर्या में इन बातों को शामिल कर लेना चाहिए।
रोज नहाने के बाद शरीर की जांच करें
यह आप शॉवर लेने से पहले या बाद में देख सकते हैं। अपने शरीर पर रूखेपन, सूजन या फिर लाल निशानों को ध्यान से देखें। खासतौर पर ऐसे निशानों पर ध्यान दें जहां नमी हो सकती है। आपकी बगल, छाती पर, टांगों के बीच में और एडि़यों पर ऐसी समस्यांएं आमतौर पर होती हैं। अपने पैरों पर विशेष ध्यान दें। अपने शरीर के इन खास अंगों को देखने के लिए आप शीशे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
ग्लूकोज मीटर साथ रखें
अपनी अलॉर्म क्लॉक के साथ ही अपना ग्लूकोज मीटर रखें। यह आपको याद दिलाएगा कि सुबह उठते ही सबसे पहले आपने अपने ब्लड शुगर के स्तर की जांच करनी है। आमतौर पर डॉक्टर आपको इस बात की सलाह देता है कि कितने समय के अंतराल के बाद आपको अपना ब्लड शुगर जांचना चाहिए और आपका ब्लड शुगर क्या होना चाहिए। आमतौर पर यह 70 से 130 mg/dL होता है। और भोजन के बाद यह अधिक हो सकता है, लेकिन 180 mg/dL से कम।
इसे भी पढ़ें:- हर तरह के डायबिटीज को कंट्रोल करती हैं ये 4 सस्ती चीजें
कहीं भी जाएं पास रखें ये चीजें
हमेशा अपने साथ कुछ ग्लूकोज बिस्किट या शुगर कैंडी रखें। क्योंकि आपके ब्लड शुगर का स्तर अगर 70 mg/dL से नीचे आ जाता है तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपके सोचने समझने की शक्ति पर इसका फौरन असर पड़ता है, आपको भूख लग सकती है और साथ ही आप असहज भी महसूस कर सकते हैं। अगर आप अपने शुगर स्तर को नियमित रखते हैं तो इससे आपका रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है।
खूब पानी पियें
डायबिटीज के मरीज को अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। डायबिटीज के मरीज में तरल पदार्थों की कमी हो जाती है और आप अधिक मात्रा में पानी पीकर उस कमी को पूरा कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और साथ ही उसमें नमी भी बरकरार रहेगी।
जूते-चप्पल हमेशा दरवाजे के पास रखें
डायबिटीज के मरीज को कभी भी नंगे पांव नहीं घूमना चाहिए। अगर आप अपने जूते दरवाजे के करीब रखते हैं तो आपके लिए खुद को यह याद दिलाना आसान होगा कि जूते या चप्पल पहने बिना अपने कमरे से बाहर नहीं निकलना है
इसे भी पढ़ें:- जानिये डायबिटीज में चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग कितना सुरक्षित है
खान-पान का रखें ध्यान
ऐसा भोजन करें तो आपके शुगर के स्तर को नियमित स्तर से ऊंचा जाने से रोकता है। इसके लिए आपको अधिक रेशेदार भोजन करना चाहिए और तैलीय भोजन से दूर रहना चाहिए।
रोज व्यायाम करें
आपको दिन में कम से कम तीस मिनट व्यायाम करना चाहिए। आप चाहें तो इसे दिन भर में 10-10 मिनट के तीन हिस्सों में बांटकर भी कर सकते हैं। सबसे अच्छा यह रहेगा कि सुबह 10 निमट की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की जाए। दोपहर के भोजन के बाद दस मिनट की तेज चाल चली जाए। और शाम को उ़द्यान में आराम से घूमा जाए। स्ट्रेंथ और कार्डियो एक्सरसाइज का मेल आपके शरीर में ब्ल्ड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में काफी मददगार साबित होगा। इसके साथ इससे आपका दिल भी तंदुरुस्त रहेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diabetes In Hindi