लंबे बालों के लिए अरंडी का तेल

आप अपने बालों को लंबा करने के लिए अरंडी का तेल प्रयोग कर सकते हैं, जानिए किस तरह से यह आपके बालों के लिए फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे बालों के लिए अरंडी का तेल

बालों को लंबा और घना बनाने में अरंडी का तेल लगाने से मदद होती है, और यह एक प्राकृतिक तरीका है। वैकल्पिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अरंडी के तेल के माध्यम से बालों को बढ़ाने के उपचार लंबे समय से प्रयोग हो रहे हैं। 

Castor Oil For Long Hair बालों की समस्‍या दूर करने के लिए अरंडी का तेल प्रयोग करना बहुत ही कारगर है। में यह गंजापन जो विविध कारणों से जैसे व्यक्ती के जीन्स, आहार, रोजमर्रा के जीवन के तनाव के स्तर, व्यक्ती के परिवेश, साथ ही जिवनशैली के परिणाम स्वरुप होता है, के लिए प्राकृतिक बालों के तेल का एक प्रकार माना जाता है। जमैका ब्लॅक केस्टर ऑयल अरंडी के तेल का एक लोकप्रिय उदाहरण जो बालों के गिरने और पतले होने को रोकता है।

अरंडी के तेल के फायदे

  1. बालों के बढ़ने में वृद्धि करता है।
  2. पतले हो रहे बालों को घना करने में मदद करता है।
  3. बालों का नुकसान दिखना कम करता है और बालों के नुकसान को रोकता है।
  4. सूखे बालों को पोषण और उन्हें चमक और उछाल देता है।
  5. बालों को घनापन और चमक देता है जिसके परिणामस्वरुप बाल स्वस्थ दिखते है।
  6. बालों और सिर की त्वचा को गहराई से कंडिशनिंग और नमी देता है।
  7. सिर की त्वचा का सूखापन रोकता है।
  8. बालों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाता है।


इसके अलावा, बालों के छोर पर अरंडी के तेल लगाने से उनका घुंघराला दिखना, और दो मुँहापन समाप्त होता है और क्षतिग्रस्त होने को रोकता है। बाल भी काफ़ी मजबूत हो जाते है और दो मुँहे बाल विकसित नही होते।


कैसे प्रयोग करें

  1. उंगलियों के प्रयोग से, बाल की जड़ों और सिर की त्वचा पर उच्च मात्रा में अरंडी के तेल लगाए।
  2. सिर की त्वचा पर तेल समान रूप से वितरित हो रहा है,यह सुनिश्चित करे।
  3. बाकी बालों में तेल लगाने से बचें क्योंकि तेल के गाढ़ेपन से बालों से तेल धोकर निकालने में मुश्किल हो सकती है।
  4. सिर की त्वचा पर लगाने के बाद, एक प्लास्टिक की टोपी के साथ अपने बालों को ढके और एक तौलिया में लपेटे।
  5. तेल को कम से कम 15 से 20 मिनट तक रहने दे या रात भर भी रख सकते हैं।
  6. बाद में अरंडी के तेल को निकालने के लिए शैम्पू के साथ धूलें।
  7. यह उपाय हप्ते में एक बार करे और छह से आठ सप्ताह तक ऐसा करे जिससे अच्छे परिणाम दिखेंगे।


आप अन्य तेलों के साथ जैसे अंगूर के बीज का तेल, नारियल तेल के साथ अरंडी का तेल का मिश्रण करके लगा सकते है, जिससे उसका गाढ़ापन और अप्रिय गंध कम होगी। केवल प्राकृतिक अरंडी के तेल का उपयोग करें।

 

Read More Articles on Hair Care In Hindi

Read Next

बालों का गिरना रोकने के लिए घरेलू नुस्खे

Disclaimer