बाप रे बाप! इस काम में लड़कियों से भी आगे हैं लड़के

सर्वे में यह भी कहा गया है कि आजकल लड़के चाहे इंटरव्यू के लिए जाएं या फिर पार्टी में हर जगह सुंदर दिखने की होड़ में रहते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
बाप रे बाप! इस काम में लड़कियों से भी आगे हैं लड़के

आज के समय में लड़कियां लड़कों से हर चीज में आगे हैं। फिर चाहे वह पढ़ाई हो, नौकरी पाना हो या फिर घर और बच्चे संभालना हो। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आजकल के लड़के लड़कियों का अधिकार क्षेत्र समझे जाने वाली चीज में उनसे आगे हैं। एक सर्वे के अनुसार आजकल के लड़के मेकअप के मामले में लड़कियों से कहीं गुना आगे हैं। सर्वे में यह भी कहा गया है कि आजकल लड़के चाहे इंटरव्यू के लिए जाएं या फिर पार्टी में हर जगह सुंदर दिखने की होड़ में रहते हैं। इतना ही नहीं सर्वे में लड़कों को लेकर और भी कई चौंकाने वाली बातें कहीं हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे बातें।

इसे भी पढ़ें, इन तरीकों से पायें चब रब की समस्या से निजात

फेस पर 1 निशान भी पसंद नहीं


एक सर्वे के अनुसार पिछले कुछ सालों से लड़के लड़कियों के साथ मेकअप में कॉम्पिटिशन कर रहे हैं। और तो और आज के समय में आलम यह है कि लड़के मेकअप करने के मामले में लड़कियों से भी आगे निकल गए हैं। अब केवल लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी चेहरे पर किसी तरह का दाग और पिंपल्स पसंद नहीं हैं। अगर कभी ऐसा हो जाता है तो लड़के तुरंत इससे छुटकारा पाने के लिए हाथ-पैर मारते हैं। साथ ही आज के समय में लड़के ऐसे फेसवॉश और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जो चेहरे पर पिंपल्स और टैनिंग आदि को रोकते हैं।

महीने में 2 बार कराते हैं फेशियल


लड़कों में कूल और सुंदर दिखने का क्रेज इस हद तक बढ़ गया है कि वह 20 से 22 दिन या कभी महीने में 2 बार भी फेशियल कराते हैं। हैरानी की बात यह है कि लड़के ऐसा घर पर नहीं बल्कि सैलूंस में जा कर कराते हैं ताकि फेस की अच्छी तरह मसाज हो सके। लगे हाथ लड़के अपनी थ्रेडिंग की शेप भी बनवाते हैं। आज के समय में लड़के चाहते हैं कि उनके आसपास के लोग उनकी ग्रूमिंग देखकर यह कहने को मजबूर हो जाएं कि आप बहुत हैंडसम है।

इसे भी पढ़ें, चेहरे की काली पड़ती रंगत को चुटकी में निखारे लौकी के छिलके

झुर्रियां लगती हैं दुशमन


कभी ऐसा वक्त भी हुआ करता था कि लड़कों को अपनी पर्सनेलिटी से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन अब वो समय नहीं रह गया है। आज केवल युवा ही नहीं बल्कि अधेड़ उम्र के पुरुष भी अपनी ब्यूटी को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। वह चाहते हैं कि वह हमेशा जवां दिखें। आजकल के मर्द झुर्रियों से इतनी नफरत करते हैं कि वह इन्हें दूर करने के लिए इंजैक्शंस तक लगवाते हैं।

वैक्सिंग करना है पसंद


हाथ-पैरों और छाती पर बड़े-घने बाल किसी वक्त में पुरुषों की निशानी हुआ करती थी। लेकिन आज के मर्द बालों को अपनी पहचान बनाने से कतरा रहे हैं। नतीजा यह है कि वैक्सिंग का शौक अब लड़कियों के साथ ही लड़कों में भी चढ़ गया है। हाथ-पैरों के साथ ही आजकल मर्द छाती पर भी वैक्सिंग कराते हैं। ऐसा करने का मकसद हर वक्त चिकना दिखना है। इस लिहाज से लड़के मेकअप के मामले में लड़कियों के बराबर ही नहीं बल्कि काफी आगे निकल गए हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

सिर्फ 1 बार लगाएं चेहरे पर अंडों के छिलकों का पेस्ट, होगा चमत्कार!

Disclaimer