आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर और लहंगे में एकदम फिट दिखे। कई लड़कियों का ये सपना तो पूरा हो जाता है लेकिन कई लड़कियों का ये सपना बढ़ने वजन और भारी शरीर के चलते पूरा नहीं हो पाता है। अगर आप भी थोड़े भारी शरीर के हैं तो अब आपको अपना दिल छोटा करने की कोई जरूरत नहीं है।
क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे जबरदस्त टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपनी शादी या अपने रिश्तेदारों की शादी में ना सिर्फ सुंदर बल्कि परफेक्ट भी दिखेंगी। तो आइए जानते हैं वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित ऐसेे 5 टिप्स जो बदलने वाले हैं आपकी जिंदगी।
- खाने के आधे घण्टे पहले पानी पीने से काफी हद तक कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। वजन घटाने का यह सबसे सरल और कारगार उपाय है।
- अगर आप एक हेल्थी तरीके से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने नाश्ते में अनाज के बजाय उबले अण्डों को शामिल कीजिए। इससे आपका वजन तो घटेगा ही साथ ही कमजोरी भी नहीं होगी।
- ब्लैक कॉफी कम समय में वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है। कॉफी से आप 3-11% तक मेटाबालिज्म बढ़ा सकते हैं। साथ ही कम समय में 10-29% फैट भी घटा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कॉफी में शुगर शामिल ना करें।
- वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप दिन में सिर्फ 3 बार ही आहार लें। इसके बीच में कुछ भी हैवी चीज ना लें।
- डासं करके वजन घटाना आसान और घरेलू उपायों में से एक है। जब भी आप फ्री हो तो शुरुआती दिनों में सिर्फ 15 मिनट डांस करिए। चाहे तो उसके बाद समय की अवधि बढ़ा सकते हैं। इससे मेटाबालिज्म बढ़ने के साथ ही कैलोरी घटती है।
- एक रिसर्च में कहा गया है कि रात को खाना खाने यानि कि डिनर करने के बाद दांत साफ करने चाहिए। यह वजन कम करने का एक नया तरीका है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image source- getty
Read more Articles on Fashion and Style In Hindi
टॉप स्टोरीज़
Disclaimer