ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें ये 4 योगासन, मिलेंगे अन्य कई फायदे

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए कुछ आसान से योग के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए करें ये 4 योगासन, मिलेंगे अन्य कई फायदे


छोटे ब्रेस्ट साइज से आपकी पर्सनैलिटी पर इसका असर पड़ता है। इसलिए ब्रेस्ट को सुडौल और बड़ा करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपायों को अपनाती हैं। इन उपायों में खानपान से लेकर दवाइयां शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकती हैं। जी हां, कई ऐसे योग हैं, जिसकी मदद से आप ब्रेस्ट साइज को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे असरदार योगासन के बारे में जिससे ब्रेस्ट साइज (Yoga poses to increase breast size) हो सकता है कम- 

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए योग

1. गोमुखासन (Gomukhasana)

गोमुखासन या गाय मुद्रा एक ऐसा आसन है, जिसमें आपका शरीर गाय के चेहरे जैसा दिखता है। यह योग बहुत ही आसान है। इस योग का अभ्यास सुबह या शाम को खाली पेट करें। इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ने के साथ-साथ शरीर को कई अन्य फायदे होते हैं। इस आसान में करीब 30 से 60 सेकंड तक रहें। 

गोमुखासन के फायदे - गोमुखासन का नियमित रूप से अभ्यास करने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है। यह आपके स्तन की मांसपेशियों का निर्माण करता है। साथ ही इससे शरीर के लचीलेपन में सुधार आता है। इससे स्तनों की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, मिलेगा लाभ

2. भुजंगासन (Bhujangasana)

भुजंगासन या कोबरा मुद्रा एक ऐसा आसन है, जिसमें आपका शरीर सांप के उभरे हुए फन जैसा दिखना है। यह मुद्रा एक शुरुआती स्तर का अष्टांग योगासन होता है। इसका अभ्यास सुबह या शाम को खाली पेट करना चाहिए। इस आसन में करीब 15 से 30 सेकंड के लिए रहें।

भुजंगासन के लाभ - भुजंगासन आपके बस्ट एरिया के स्ट्रेच को बढ़ता है। इससे आपके ब्रेस्ट मसल्स को मजबूती मिलती है। साथ ही इससे पेट की टोनिंग बढ़ती है। 

3. उष्ट्रासन (Ustrasana )

उष्ट्रासन या ऊंट मुद्रा का नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यह मुद्रा ऊंट की मुद्रा से मिलती-जुलती है। इस मुद्रा का अभ्यास सुबह या शाम को खाली पेट करना चाहिए। इसमें करीब 30 से 60 सेकंड के लिए रहें। 

उष्ट्रासन के लाभ - उष्ट्रासन आपके स्तनों के आसपास की मांसपेशियों के ऊतकों को फैलाता है। यह मुद्रा आपके स्तनों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करती है। यह आपके स्तनों के निचले हिस्से पर काम करता है जिससे उनकी गोलाई बढ़ जाती है। 

4. धनुरासन (Dhanurasana)

धनुरासन एक ऐसा आसन है, जिसमें आपकी मुद्रा धनुष के जैसा दिखता है। इस योग से बैक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज होती है। यह मुद्रा एक शुरुआती स्तर योग है। इसका अभ्यास सुबह या शाम को खाली पेट करना चाहिए। इस योग मुद्रा में करीब 15 से 30 सेकंड रहें। 

इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 जड़ी-बूटियां, स्तन बनेंगे सुडौल और टाइट

धनुरासन के लाभ - धनुरासन आपके ब्रेस्ट में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। यह ब्रेस्ट को मजबूती प्रदान कर सकता है। इस मुद्रा से न सिर्फ ब्रेस्ट साइज को बढ़ाया जा सकता है। बल्कि यह थायराइड रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आपके कंधों को मजबूती मिलती है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप कई तरह के आसन का सहारा ले सकते हैं। इन आसन से आपको काफी लाभ होगा। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई विशेष तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से राय लेँ। ताकि डॉक्टर आपको उचित सलाह दे सके।  

 

 

Read Next

मेडिटेशन के बारे में अक्सर लोगों के मन में होते हैं ये 6 भ्रम, जानें क्या है इनकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version