ब्रेन हमारे दिमाग का सबसे अहम हिस्सा है जो नरम टिश्यूज से मिलकर बना है। हमारे शरीर की हर गतिविधि ब्रेन से ही नियंत्रित होती है और हमारा शरीर ब्रेन की वजह से ही एक्टिव रह पाता है। शरीर के सब कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसके लिए बहुत जरूरी है कि हमारा ब्रेन स्वस्थ रहे। ब्रेनके स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है एक हेल्दी लाइफस्टाइल, समय से खाना-पीना व सोना और इन सबसे ज्यादा जरूरी है ब्रेन की एक्सरसाइज। दरअसल ब्रेन यानी दिमाग की शक्ति को बढ़ाने के लिए योग काफी मदद कर सकता है। योग उन फैक्टर्स को ठीक करने में मदद करता है जो हमारे दिमाग के लिए हानिकारक हो सकते हैं और जिनसे हमारे दिमाग में मानसिक चिंता पैदा होती हैं। निम्न योगासनों द्वारा दिमागी शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।
दिमाग की शक्ति बढ़ाने वाले योगासन
1. वज्रासन
इस योग आसन को घुटने टेक कर किया जाता है। इस योग को लंबी सांस लेकर किया जाता है। इस आसन को करने से आपका शरीर मजबूत बनता है। इस आसन को और आसन से अलग खाना खाने के बाद किया जाता है। इस योग मुद्रा को कम से कम 10 मिनट तक करना चाहिए।
फायदे- इस आसन को करने से आपका पाचन तंत्र मजबुत होता है। इस आसन को हर रोज करने से कब्ज को दूर किया जा सकता है। इसे करने से पेट की सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस योग को करने से आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढता है। इस योग की मुद्रा आपके शरीर को आराम करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- स्टूडेंट्स (छात्रों) के लिए फायदेमंद 7 योगासन, जिनसे बढ़ेगी याददाश्त, एकाग्रता और एनर्जी
टॉप स्टोरीज़
2. पश्चिमोत्तानासन
इस आसन को करना बहुत ही आसान है। इस आसन को आगे झुक कर किया जाता है। जिससे आपके शरीर में खिंचाव आता है। इस आसन को सुबह खाली पेट किया जाता है। इस योग की मुद्रा को एक मिनट तक खिंचाव के साथ किया जाता है।
फायदे- इस आसन को करने से आपके कंधो मे खिंचाव आता है। आपकी किडनी मजबुत होती हैं। इस आसन को करने से आपका मन शान्त होता है। जिससे आपके दिमाग की शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। हमारे शरीर के वजन को कम करने में भी यह आसन सहायक है।
3. अर्ध मत्स्येन्द्रासन
इस योगासन का नाम ऋषि मत्स्येंद्रनाथ के नाम पर रखा गया है। इस आसन को रीढ की हड्डी को मोड़कर बारह अलग अलग प्रकार के आसनों को मिलाकर किया जाता है। इस आसन को खाली पेट किया जाता है।
फायदे- इस आसन को करने से कमर के दर्द में राहत मिलती है। रीढ की हड्डी मजबूत बनती है। इस आसन को करने से फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जिससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। यह आसन करने से हमारा ब्लड भी शुद्ध होता है।
4. पद्मासन
इस आसन को कमल की मुद्रा वाला आसन भी कहते हैं। कमल पवित्रता का रूप माना जाता है। यह आसन ध्यान की मुद्रा में किया जाता है। सुबह जल्दी उठकर करने से आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। इसको खाली पेट करना जरूरी नहीं है। इसको आप किसी भी समय कर सकते हैं। इसे करते समय कम से कम 5 मिनट तक इस मुद्रा में रहना चाहिए।
फायदे- इस आसन को करने से मन को शांति प्राप्त होती है जिससे हमारा दिमाग शांत रहता है। इस आसन में घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जिससे घुटनों का दर्द खत्म होता है। यह आसन आपके शरीर को जागरूक बनाता है।
इसे भी पढ़ें- याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने के लिए करें ये 6 एक्सरसाइज, लंबे समय तक एक्टिव बना रहेगा ब्रेन
5. हलासन
इस आसन को हल वाली मुद्रा में किया जाता है। हल जिसे किसान खेतों में उपयोग करते हैं। इस आसन को सुबह खाली पेट किया जाता है। या फिर शाम को खाने के 4 घंटे बाद आप इस आसन को कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए कम से कम 1 मिनट तक इस पोज में रहे।
फायदे- इस आसन को करने से आपकी कमर में खिंचाव पैदा होता है। इससे आपका दिमाग तनाव मुक्त होता है और आपका दिमाग शांत रहता है।
दिमाग भी एक तरह की मांसपेशी है। इसके काम करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यायाम करने की जरूरत पड़ती है। योग व्यायाम का सबसे अच्छा रूप है। जो आपके दिमाग को चिंता और तनाव से दूर रखने में मदद करता है। योग दिमाग की वेगस नर्व को नियंत्रित करता है जो आपके मूड और एंजाइटी को प्रभावित करती है। योग आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखता है और आपके दिमाग को मजबूत करने में मदद करता है।