अधिक वजन और मोटापे को असामान्य या अत्यधिक वसा के संचय के रूप में परिभाषित किया जाता है जो कई स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बनता है। मौजूदा वक्त में ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हैं। मोटापे की माप बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से पता लगाया जाता है। बॉडी मास इंडेक्स एक व्यक्ति का वजन (किलोग्राम में) उसकी ऊंचाई (मीटर में) के वर्ग से विभाजित होता है। 30 या उससे अधिक के बीएमआई वाले व्यक्ति को आमतौर पर मोटा (obese) माना जाता है। 25 या इससे अधिक बीएमआई वाले व्यक्ति अधिक वजन (overweight) की श्रेणी में आता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अधिक वजन और मोटापा मधुमेह, हृदय रोगों और कैंसर सहित कई जीर्ण विकारों का प्रमुख जोखिम कारक हैं। पहले यह केवल उच्च आय वाले देशों में एक समस्या के रूप में माना जाता है, लेकिन अधिक वजन और मोटापा अब निम्न और मध्यम आय वाले देशों में भी वृद्धि कर रहा है, खासकर शहरी इलाकों में इसकी समस्या अधिक देखने को मिलती है।
अधिक वजन और मोटापे से संबंधित आंकड़े- Facts about overweight and obesity
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर में मोटापा 1975 के बाद से लगभग तीन गुना हो गया है।
- 2016 में, 190 करोड़ से अधिक वयस्क (18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के) अधिक वजन वाले थे। इनमें से 65 करोड़ से अधिक मोटे थे।
- 18 वर्ष और अधिक आयु के 39% वयस्क 2016 में अधिक वजन वाले थे, और 13% मोटे थे।
- 5 वर्ष से कम आयु के 4.1 करोड़ बच्चे 2016 में अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त थे।
- 5-19 आयु वर्ग के 340 मिलियन से अधिक बच्चे और किशोर 2016 में अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त थे।
मोटापा और अधिक वजन का कारण- Causes of obesity and overweight
अधिक वजन और मोटापे का मूल कारण कैलोरी की खपत और कैलोरी की अधिकता के बीच उर्जा का असंतुलन है, इसके कारण निम्नलिखित है।
- उच्च वसा वाले फूड के सेवन से
- शारीरिक निष्क्रियता, शहरीकरण और परिवहन के बदलते तरीकों के कारण
- आहार और शारीरिक गतिविधि पैटर्न में परिवर्तन के साथ पर्यावरणीय और सामाजिक परिवर्तनों और जागरूकता की कमी का परिणाम है।
मोटापा कम करने के उपाय- How to reduce Obesity
अधिक वजन और मोटापा एक गैर-संचारित बीमारी है, जिसका बचाव किया जा सकता है। अधिक वजन और मोटापा से छुटकारा पाने के साथ बॉडी को स्लिम बनाने के कुछ उपाय निम्नलिखित हैं।
व्यक्तिगत रूप से क्या करें?
- वसा और शर्करा का सेवन सीमित करें।
- फल और सब्जियों के साथ फलियां, साबुत अनाज और नट्स की खपत बढ़ाएं।
- नियमित शारीरिक गतिविधि में व्यस्त रहें (बच्चों के लिए दिन में 60 मिनट और वयस्कों के लिए सप्ताह में 150 मिनट वर्कआउट जरूरी है।
व्यक्तिगत जिम्मेदारी से लोग एक स्वस्थ जीवन शैली तक पहुंच सकता है। ऊपर की गई सिफारिशों का पालन करने में व्यक्तियों का समर्थन महत्वपूर्ण है, जो नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ आहार विकल्प का अनुपालन करते हैं उनमें मोटापे की समस्या नहीं होती है। उपरोक्त सभी चीजें सस्ती और सुलभ है।
खाद्य उद्योग स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं:
- प्रॉसेस्ड फूड में मौजूद वसा, शुगर और नमक सामग्री को कम करना।
- यह सुनिश्चित करना कि स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध और सस्ती हों।
- शक्कर, नमक और वसा में उच्च खाद्य पदार्थों के मार्केटिंग को प्रतिबंधित करना, विशेष रूप से उन खाद्य पदार्थों का जो बच्चों और किशोरों के उद्देश्य से बनाए गए हों।
- स्वस्थ भोजन विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वर्क प्लेस पर नियमित शारीरिक गतिविधि अभ्यास का समर्थन करना।
Read More Articles On Weight Management In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version