अक्‍ल दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपाय को अपनाएं, मिनटों में मिलेगी राहत

अक्ल दांत निकलने पर काफी तेज दर्द होता है जिसकी वजह से किसी को भी परेशानी हो सकती है। इन घरेलू तरीकों को अपनाकर आप दर्द में राहत पा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अक्‍ल दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन घरेलू उपाय को अपनाएं, मिनटों में मिलेगी राहत


अक्ल दांत ऊपर और नीचे की दाढ़ में पाए जाते हैं। ये सभी दांत निकलने के बाद निकलते हैं। ये सभी बुद्धि दांत के नाम से जाने जाते हैं। अगर ये सभी एक ही कतार में नहीं होते यानी अगर ईधर-उधर हो जाए तो ये काफी परेशान करते हैं। ये 17 की उम्र से लेकर 25 साल तक पूरी तरह आ जाते हैं। आमतौर पर बुद्धि दांत जीभ और जबड़े में गड़ते हैं जिससे दर्द काफी ज्यादा होता है। इसके साथ ही इसके आने पर भी दर्द काफी होता है, जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं। 

अक्ल दांत इन्हें विस्डम टुथ भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि इसके आने से किसी को भी दर्द का अनुभव क्यों होता है। आपको बता दें कि अक्ल दांत सबसे आखिरी में आते हैं और इसके चलते उन्हें मुंह में सही जगह नहीं मिल पाती, जिसकी वजह से वो दूसरे दांतों को भी हिलाते हैं। यही वजह है कि ऐसे में आपके दांतों में दर्द, मसूड़ों मे दर्द और सूजन का अनुभव होता है। कई लोग इसका दर्ध सह लेते हैं तो कुछ लोगों में दर्द को सहने की क्षमता नहीं होती है। जो लोग दर्द से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं वो अक्सर घरेलू इलाज का तरीका अपनाते हैं। जिससे की उनका दर्द कुछ हद तक कम हो सके। अक्ल दाढ़ का दर्द कभी भी हो सकता है और ये कम से कम एक या दो दिन तक रहता है। ऐसे में आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर इस दर्द से राहत पा सकते हैं।

 










 

लौंग

दांत के दर्द के लिए कई लोग अक्सर लौंग का इस्तेमाल कर अपने दांतों के दर्द से राहत पाते हैं। अगर आपकी अक्ल दाढ़ निकल रही है तो आप इस दौरान भी लौंग का सहारा ले सकते हैं। लौंग में मौजूद गुण आपके दर्द को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा इसका एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके दांतों और मुंह में इंफेक्शन नहीं होने देता है। इसके लिए आप कुछ लौंग मुंह में रख सकते हैं या फिर उसके तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: फ्लोराइड और आपके दांत

लहसुन

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबॉयोटिक और दूसरे जरूरी गुण आपके क्ल दाढ़ के दर्द को कम करते हैं। इसके साथ ही लहसुन का इस्तमाल करने से ये आपके मुंह के बैक्टीरिया को भी पनपने नहीं देता। 

नमक

आप दांतों या दाढ़ के दर्द के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नमक को हल्के गुनगुने पानी में मिला कर इसका कुल्ला कर सकते हैं। ये आपके मसूड़ों की सूजन और दर्द को भी कम करता है। इसके साथ ही नमक में मौजूद गुण आपके मुंह में किसी भी तरह के संक्रमण को खत्म करता है। 

इसे भी पढ़ें: दांतों और मसूड़ों की समस्याओं को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, फेफड़ों और किडनी कैंसर का बढ़ता है खतरा

प्याज

प्याज आपके अक्ल दांत के दर्द के लिए एक असरदार घरेलू उपचार है। जो रोजाना खाने में कच्चे प्याज का सेवन करता है उनको दांत दर्द की शिकायत काफी कम होती है। प्याज में मौजूद गुण हमारे मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। अगर आपके अक्ल दांत निकल रहे हैं और उनमें दर्द है तो प्याज के टुकड़े को दांत के पास रखें या फिर इसे चबाएं। ऐसा करने के कुछ ही देर बाद आपको आराम महसूस होने लगेगा।

Read More Article on Other Diseases in Hindi

Read Next

COVID-19: गर्म पानी, साबुन, सैनिटाइजर से सिर्फ 20 सेकेंड हाथ धोने में ही मर जाता है वायरस, जानें क्यों है ऐसा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version