छोटे बच्चों की चीजों को फेंकने की आदत आम होती है। लेकिन बच्चों में चीजों को फेंकने की ये आदत तब तक समान्य है, जब तक उनके व्यवहार में कुछ बदलाव नहीं आता। अगर यह बिहेवियर पैटर्न बन जाए तो बात गंभीर है। असल में शुरुआत में जब भी कोई बच्चा किसी चीज को फेंकता है तो उसकी इस आदत को उसके मानसिक और शारीरिक विकास से जोड़ा जाता है। लेकिन अगर बच्चे की ये आदत आपके लिए समस्या बन जाए तो इस आदत को छुड़वाना जरूरी है। मदरहुड हॉस्पिटल सीनियर पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटालॉजिस्ट डॉक्टर अमित गुप्ता कहते हैं कि जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है वैसे ही उसके अंदर सीखने और समझने की क्षमता भी बड़ी होती है। यानी कि उसके मोटर स्किल पहले से बेहतर होते हैं। जैसे की चीजों को फेंकना, लोगों पर हाथ उठाना आदि। माता पिता के लिए यह एक सामान्य व्यवहार होता है। क्योंकि उनको लगता है कि यह बच्चे की अपनी भावना व्यक्त करने का एक तरीका है। लेकिन कई बार कुछ अनय कारण भी होते हैं, जिनकी वजह से बच्चे सामान फेंकते हैं।
1. जिज्ञासा को होना (Due To Curiosity)
बच्चों में जिज्ञासा भरी होती है और वो हर एक चीज प्रयोग से ही सीखते हैं। चीजों को फेंकना बच्चों के लिए काफी दिलचस्प होता है। वो जानना चाहते हैं, कि उनके द्वारा जो चीज फेंकी गयी है उससे क्या होगा। इसी की मदद से बच्चे में चीजों के बारे समझ बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें - बच्चों को सिखाएं: दूसरों का सम्मान पाना है तो इन 7 बातों का ध्यान रखें बच्चे
टॉप स्टोरीज़
2. अटेंशन के लिए (For Gaining Attention)
बच्चे चाहते हैं, कि सब उन्हें अटेंशन दें। इसलिए वो कुछ ना कुछ करते रहते हैं। चीजों को फेंकना भी आस-पास की अटेंशन पाने के लिए ही है। बच्चे ने एक बार कोई चीज फेंकी और किसी ने उसपर ध्यान नहीं दिया, तो वही चीज बार-बार दोहराता है। ताकि आप उससे बात करें, और उसकी ओर ध्यान केन्द्रित करें।
3. आनंद के लिए (Just For Fun)
बच्चे एक खिलौने से खेलते-खेलते बोर होने लगते हैं। एंटरटेनमेंट के लिए वो अपने खिलौने को अलग-अलग तरीके से खेलने की कोशिश करते हैं। जिसमें से एक है खिलौनों को फेंकना। अगर इसमें उसे मजा आने लगा तो वो इसे दोहराता रहेगा।
Image Credit- thewashingtonpost
4. इमोशन दिखाने के लिए (To Express Emotions)
बड़ों के मुकाबले बच्चे अपनी बात को कह नहीं सकते। इसलिए वो चीजों को फेंककर अपने इमोशन को व्यक्त करते हैं। जैसे उन्हें गुस्सा आ रहा है या वो भूखे हैं।
5. समझ की कमी (Lack Of Understanding)
किसी चीज का इस्तेमाल कैसे करना है, इस बात की समझ बच्चों में नहीं होती। और इसी नासमझी में वो चीजों को फेंकता है। कभी कभी बच्चे देखकर भी वैसा ही करते हैं।
6. आवाज पसंद होने के कारण (Sound Attracts Him)
जब कोई चीज जमीन से टकराती है तो उससे आवाज निकलती है। उसी आवाज को बार-बार सुनने के लिए बच्चों चीजों को लगातार फेंकता है। और उसे ये बेहद दिलचस्प लगता है।
इसे भी पढ़ें - बच्चों की हर बात पर 'हां' कहने के हो सकते हैं कई नुकसान, पेरेंट्स को लेनी चाहिए सीख
सामान फेंकने की आदत से बच्चों को नुकसान
अगर चीजों को फेंकने की आदत बच्चे की बन जाए तो उसके व्यवहार में भी काफी बदलाव आने लगता है। जो बड़ी समस्या को जन्म दे सकती है।
- बच्चा अनुशासनहीन बन सकता है।
- बच्चे का व्यक्तित्व विनाशकारी(Destructive Behaviour) हो सकता है।
- बच्चे में गुस्सा उसके किशोरावस्था को प्रभावित कर सकता है।
बच्चे को कैसे करें कंट्रोल ( How To Control Toddler/Kid)
बच्चे की चीजों को फेंकने की आदत को एक समय के बाद कंट्रोल किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए पैरेंट्स को भी सख्त बनने की जरूरत है (इन तरीकाें से बने बच्चे के राेल मॉडल) और कुछ तरीके अपनाने की जरूरत ह।
- फेंकने से होने वाले परिणाम के बारे में बताएं।
- बच्चों के लिए जरूरी नियम बनाएं।
- बच्चों को विकल्प दें ताकि उनके अंदर डर बना रहे।
- जब बच्चा अच्छा काम करें तो उसकी सराहना करें।
- अपने बच्चे के लिए रोल मॉडल बने।
- बच्चा क्या चाहता है उसे भी समझने की कोशिश करें।
- अपने बच्चे को टेबल मैनर्स सिखाएं।
पेरेंट्स ऐसे बच्चों को कैसे समझाएं?
चीजों को फेंकने की आदत आमतौर पर बच्चों में खत्म हो जाती है। क्योंकि जब बच्चे छोटे होते हैं तो उनके अंदर समझ विकसित हो रही होती है। इस स्थिति में पैरेंट्स की भूमिका सबसे अहम होती है। आप उन्हें ऐसे खिलौने दें, जिससे वो किसी को चोट ना पहुंचाएं और खुद भी सुरक्षित रहें।
इस तरह बच्चों में चीजों को फेंकने के कारण के साथ उनकी इस आदत को रोका जा सकता है। उम्मीद है अगर आपका भी बच्चा चीजों को फेंकता है तो उसे समझने में हमारा ये लेख आपकी अच्छी मदद करेगा।
Main Image Credit- lovevery.com