30 की उम्र से पहले मां बनना क्यों है सही फैसला, जानें कारण

लड़कियों में 30 की उम्र के बाद प्रग्नेंट होने का चलन बढ़ गया है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भवती होने का सबसे सही समय 30 साल से पहले ही होता है। बढ़ती उम्र के साथ प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याएं और परेशानियां भी बढ़ जाती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र से पहले मां बनना क्यों है सही फैसला, जानें कारण


बदलते समय के साथ लोगों की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं। आजकल लड़के-लड़कियों में 25-30 की उम्र के बाद शादी का चलन बढ़ गया है। ज्यादातर लड़कियां चाहती हैं कि वो आत्मनिर्भर हो जाएं, तब शादी करें। इसी कारण लड़कियों में 30 की उम्र के बाद प्रग्नेंट होने का चलन बढ़ गया है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भवती होने का सबसे सही समय 30 साल से पहले ही होता है। बढ़ती उम्र के साथ प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याएं और परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्यों 30 साल से पहले मां बनने का फैसला होता है सही।

30 के बाद प्रेग्नेंसी में होती हैं समस्याएं

30 की उम्र तक पहली बार गर्भवती होती हैं, उन्हें प्रजनन के दौरान अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 30 साल की उम्र में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को समय से पूर्व प्रसव यानी प्रीमेच्योर डिलिवरी या मृत शिशु का खतरा सामान्य महिलाओं की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक होता है। इसके अलावा धूम्रपान करने वाली या अधिक वजन वाली महिलाओं को ये खतरा कहीं अधिक होता है।

इसे भी पढ़ें:- जुड़वां बच्चों से जुड़े ये 6 बातें हैं मिथक, जानें क्या है सच्चाई और क्यों होते हैं जुड़वां बच्चे

क्या 30 की उम्र के बाद गर्भधारण में परेशानी आती है?

30 साल की उम्र के बाद गर्भधारण करने में कोई परेशानी नहीं आती है यानी आप आसानी से गर्भवती हो सकती हैं। मगर सिर्फ गर्भवती होना ही पर्याप्त नहीं है। आपका होने वाला शिशु स्वस्थ हो और आपको भी डिलीवरी के बाद कोई समस्या न आए, इसके लिए बेहतर यही होता है कि आप पहली बार 30 साल की उम्र से पहले ही गर्भधारण करें। अगर आप दो बच्चे चाहती हैं, तब तो आपके लिए जरूरी है कि पहली प्रग्नेंसी 30 के पहले ही हो। 35 साल की उम्र वाली करीब 20 प्रतिशत महिलाएं नियमित संभोग के बावजूद एक साल बाद भी गर्भवती नहीं हो पाती हैं।

30 के बाद प्रेग्नेंसी में हो सकती हैं कई परेशानियां

गर्भावस्था के लिए 30 से कम आयु को उत्तम माना जाता है। ऐसे में जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, स्त्रियों के शरीर में आने वाले बदलावों से कुछ कॉम्प्लिकेशन भी बढ़ जाते हैं। कुछ वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि 35 से अधिक की उम्र में गर्भधारण में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के कारण जोखिम अधिक रहता है। ये स्थितियां आपकी सेहत के साथ-साथ गर्भावस्था और डिलिवरी को प्रभावित कर सकती हैं। अधिक उम्र की स्त्रियों में गर्भपात की आशंका ज्य़ादा होती है। साथ ही गर्भावधि, प्लेसेंटा प्रिविया  यानी यूट्रस का बहुत नीचे खिसक जाना, प्री एक्लेम्प्सिया यानी हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्याएं और समय से पहले जन्म जैसी गर्भावस्था की जटिलताएं भी अधिक उम्र में अधिक रहती है।

इसे भी पढ़ें:- जानें प्रेग्नेंसी में पीठ के बल सोना क्यों है खतरनाक और क्या है सोने की सही पोजीशन

30 से पहले प्रेग्नेंसी में नॉर्मल डिलीवरी की संभावना ज्यादा

अगर आप 30 साल से पहले प्रेग्नेंट होती हैं, तो नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। लेट प्रेग्नेंसी में प्रसव के समय शिशु की अवस्था ऐसी हो सकती है, जिसमें सामान्य प्रसव मुश्किल हो सकता है। ऐसा विशेषकर तब होता है, जब आपकी उम्र ज्य़ादा हो और आप पहली बार मां बन रही हों। इसलिए ऐसे मामलों में डॉक्टरों द्वारा सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी जाती है।

क्या है मां बनने की सही उम्र

एक्सपर्ट्स का मानना है कि 20 से 30 साल के भीतर की आयु महिलाओं के लिए पहली बार मां बनने का सही समय है। अगर आप कैरियर और आत्म निर्भरता के बारे में सोच रही हैं, तो भी कम से कम पहली बार मां बनने के लिए 35 साल से ज्यादा उम्र का इंतजार न करें। इससे मां और शिशु दोनों को खतरा होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Pregnacy In Hindi

Read Next

लाइलाज नहीं है ल्‍यूकोरिया, बचाव और सावधानियां भी दिला सकती हैं रोग से छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version