Importance Of chewing Food Properly: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम में से ज्यादातर लोग आजकल जल्दबाजी में भोजन करते हैं। वे सिर्फ पेट भरने के लिए भोजन करते हैं और इसे पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं कि इसका हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा। क्या भोजन करने महत्व भूख को शांत करने मात्र ही है? नहीं, भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। भोजन करने से ही हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, जिसकी वजह से हमारा शरीर ठीक से कार्य कर पाता है। लेकिन जब हम सही तरीके और अच्छी तरह-तरह चबा-चबाकर भोजन नहीं करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को भोजन का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। इसके विपरीत यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। इन दिनों लोगों में अपच, कब्ज, गैस, ब्लोटिंग और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी बहुत आम हो गई हैं। इसका एक बड़ा कारण भोजन करते समय उसे ठीक से न चबाना है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि स्वस्थ मेटाबॉलिज्म और इसकी दर को सामान्य बनाए रखने के लिए भी भोजन को ठीक से चबाना बहुत जरूरी है। यह कई तरह से भोजन के मेटाबॉलिज्म और शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। स्वस्थ मेटाबॉलिज्म के लिए भोजन को चबा-चबाकर खाना क्यों जरूरी है, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। इस लेख में जानें सबकुछ..
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भोजन को चबा-चबाकर खाना क्यों जरूरी है- Importance Of chewing Food Properly To Boost Metabolism In Hindi
क्या आपने कभी यह देखा है कि किसी गाय को कब्ज है? ऐसा इसलिए क्योंकि वह जब कुछ भी खाती है, उसे बहुत अच्छी तरह चबाती है। डॉ. दीक्षा के अनुसार, " यही समान बात इंसानों पर भी लागू होती है। हमें भी हमेशा भोजन को चबा-चबाकर खाना चाहिए। लेकिन आजकल लोग इतना आलसी हो गए हैं कि वे भोजन को बस सीधा निगल लेते हैं। यही कारण है कि लोगों को पेट में सूजन, ब्लोटिंग, सीने में जलन, कब्ज, सिरदर्द और शरीर में ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। इन समस्याओं के लिए जिम्मेदार प्रमुख कारण मेटाबॉलिज्म है। जब आप भोजन को चबाने में आलस दिखाते हैं, तो आपका पेट भी इसे पचाने में सुस्त हो जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इसके बाद आपको अपच का सामना करना पड़ता है।"
इसे भी पढ़ें: मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 मसाले, बीमारियां रहेंगी दूर
जब भोजन के हर टुकड़े को ठीक से चबाते हैं, तो यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को यह संदेश भेजता है कि भोजन आ रहा है। इससे पेट में पाचन एंजाइम रिलीज रोना शुरू हो जाते हैं, जो भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं ताकि आपका शरीर इसे ऊर्जा में परिवर्तित कर सके। पाचन शरीर की सबसे अधिक ऊर्जा खर्च करने वाली प्रक्रियाओं में से एक है, इसलिए यह आवश्यक है कि आप भोजन को जल्दी और आसानी से पचाने अपना योगदान देकर अपने शरीर की मदद करें! इससे मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: मानसून में इन 5 किचन इंग्रीडिएंट्स का जरूर करें सेवन, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मिलेगी मदद
मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने के लिए कैसे भोजन करें?
भोजन करते समय सिर्फ भोजन करें। भोजन के दौरान फोन, लैपटॉप, किताबें या टेलीविजन से दूरी बनाएं। बस खाने पर ध्यान दीजिए। इसे ही हम माइंडफुल ईटिंग कहते हैं। जब तक आपका मन करे, तब तक आप भोजन को चबाएं। जब आपका ध्यान सिर्फ खाने पर होगा, तो आपको पता चल जाएगा कि कितनी देर तक चबाना है और कब निगलना है। तो अगली बार जब आप खाएं, तो हर निवाले को प्यार से चबाना याद रखें।
All Image Source: Freepik