महिलाओं के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक माना जाता है हाई कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के टिप्स

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना वैसे तो किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। लेकिन महिलाओं के लिए हाई कोलेस्ट्रॉल ज्यादा ही खतरनाक हो सकता है। जानें क्या है इसका कारण।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए क्यों ज्यादा खतरनाक माना जाता है हाई कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के टिप्स


यह तो हम सभी को मालूम है कि कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हमारे शरीर के लिए हानिकारक है (bad effects of high cholesterol)। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल होता क्या है? असल में कोलेस्ट्रॉल एक तरह की वैक्स है, जो धमनियों में जमा हो जाता है। कुछ कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा बनाया जाता है और कुछ हमारे भोजन से शरीर में पहुंचता है। हमारे शरीर के लिए कुछ जरूरी स्टेरॉयड हार्मोन जैसे कि विटामिन डी, एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन को कोलेस्ट्रॉल बनाता है। यही नहीं इस कोलेस्ट्रॉल का उपयोग लिवर द्वारा कुछ महत्वपूर्ण एसिड बनाने के लिए भी किया जाता है। साथ ही पाचन क्रिया के दौरान जरूरी वसा को अवशोषित करने का काम भी कोलेस्ट्रॉल ही करता है।

कोलेस्ट्रॉल के प्रकार (Types of Cholesterol)

हम कोलेस्ट्रॉल को दो भाग में विभाजित कर सकते हैं गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholestero) की तो हमें जरूरत होती है लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) के बिना भी हम रह सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल जब शरीर में बढ़ता है तो यह ब्लड स्ट्रीम्स (रक्त धमनियों) में जमने लगता है। जिसकी वजह से खून की दौड़ान में बाधा आती है, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस रोग कहा जाता है। यानी कि ब्लड वेसल्स अंदर से संकीर्ण हो जाती हैं। इस वजह से दिल की बीमारियां (heart problems), हार्ट स्ट्रोक (stroke) या वस्क्यूलर जैसी समस्याएं होती हैं। आपके ब्लड फ्लो में जितना कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है, वह आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कहलाता है।

high cholesterol in women

महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल की संभावना (Affects of Cholesterol On Women)

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल की गाइनेकोलॉजिस्ट, डॉ अंजना बैकन के अनुसार, "महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है। क्योंकि महिलाओं में हार्मोन एस्ट्रोजन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। जिसके बदलाव महिलाएं खुद महसूस भी करती हैं। यही कारण है कि महिलाओं में जल्दी मोटापा भी होता है, और उससे जुड़ी बीमारियां भी।  खराब खान-पान सबसे ज्यादा महिलाओं पर ही असर डालता है। यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में दिल की बीमारी ज्यादा होती है। कभी कभी बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आनुवांशिकी भी हो सकता है। अंडे, मांस और डेरी प्रोडक्ट में हाई कैलोरी फैट भरपूर मात्रा में होते हैं। इस प्रकार के आहार आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। जो परेशानी का कारण बन सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्यों बढ़ जाता है कुछ लोगों का कोलेस्ट्रॉल? आयुर्वेदाचार्य से जानें कारण और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के घरेलू उपाय

देखा जाए तो महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले हाई कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा रहता है। बीस वर्ष से अधिक उम्र की लगभग 40 प्रतिशत महिलाओं में 199 mg/dl से ज्यादा खराब कोलेस्ट्रॉल होता है। जिसका पता खुद उन्हें नहीं चलता। जबकि 199 से ऊपर और 240 mg/dl तक खतरे का निशान माना जाता है। जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

cholesterol increasing foods

महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का कारण (Reason for Cholesterol)

महिलाओं में बढ़ा हुआ खराब कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। जिस वजह से आपके पीरियड्स में गड़बड़ी होने के साथ-साथ, वजन में बदलाव, मेनोपॉज, नींद ना आना, पसीना आना, तनाव में रहना भी हो सकता है। हालांकि महिलाओं के जीवन में तनाव की कोई कमी नहीं होती। और यही मुख्य वजह भी यही है कि महिलाओं को स्ट्रोक और दिल का दौरा ज्यादा पड़ता है।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से संभावित खतरे (Effects Of Cholesterol)


कोलेस्ट्रॉल को लेकर कई खतरे ऐसे हैं जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आपको अपने खान-पान से लकर लाइफस्टाइल तक में सहज रहने की जरूरत है। आप सहज तभी रह सकती हैं जब आपको इसके खतरे के बारे में जानकारी होगी।

  • अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा है तो हाथ-पैर में दर्द बना रह सकता है।
  • शरीर के कई हिस्सों में सूजन हो सकती है।
  • बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल किडनी और दिल को बीमार का कारण बनता है।
  • चलने पर सांस फूलना, थकान जैसी समस्याएं बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल की वजह से हो सकता है।
  • आंखों के कार्निया में ग्रे कलर का छल्ला दिखाई दे तो ये कोलेस्ट्रॉल की निशानी होती है।

cholesterol and heart attack

कैसे करें बचाव (Preventions)

कई महिलाएं बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को अनदेखा कर देती हैं। और यही अनदेखी जान के लिए मुसीबत बन जाती है। समय पर पहरेज ना करने से महिलाओं में दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी परेशानी बढ़ रही है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़े उससे पहले ही हमें कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे वे हेल्दी जीवन जी सकें।

  • अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा विटामिन-बी और विटामिन-ई को शामिल करें।
  • सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करें।
  • संतरा, नाशपाती और आंवला कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखते हैं और खून को पतला भी रखते हैं, जिससे थक्का नहीं जमता।
  • अपने आहार में सब्जियां और फल शामिल करें।
  • आप भिन्डी, बैंगन और शलजम खाकर भी अपना कोलेस्ट्रोल कम कर सकती हैं।
  • फैटी चीजों को अवॉयड करें।
  • खाने में सूरजमुखी, जैतून और सोयबीन का तेल इस्तेमाल करें।
  • अगर आपको धूम्रपान और नशे की लत है, तो इस लत को तुरंत गुडबाय बोलें।
  • हर रोज व्यायाम करें।
  • ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त भोजन खायें।

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल और हार्ट के रोगी बंध धमनियों को खोलने के लिए किचन की 5 चीजों से बनाएं ये खास आयुर्वेदिक काढ़ा

हर महिला को अपने लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कोई नहीं चाहता इसके लिए आप हर संभव प्रयास करें और अपने खानपान और फैट इनटेक पर नजर रखें। इसके आलावा आप बढे़ हुए कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए हर संभव सावधानी बरतें व समय समय पर अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

डॉ अंजना बैकन, गाइनेकोलॉजिस्ट, कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, गाजियाबाद से बातचीत पर आधारित

Read More Articles on Women's Health in Hindi

Read Next

प्रेगनेंसी में खायेंगी ये 6 तरह के टेस्‍टी-हेल्दी हलवे तो स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगी आप, जानें इनकी आसान रेसिपीज

Disclaimer