डायबिटीज, फैटी लिवर और दिल के रोगों का शिकार बना सकता है 'हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप', जानें इसके 5 नुकसान

कॉर्न सिरप से बनाया जाने वाले आर्टीफिशियल शुगर हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप (High-fructose corn syrup) के बारे में कई विशेषज्ञों का मानना है कि एडड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप मौजूदा दौर की मोटापे की महामारी का प्रमुख कारण है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज, फैटी लिवर और दिल के रोगों का शिकार बना सकता है 'हाई फ्रुक्टोज कार्न सिरप', जानें इसके 5 नुकसान


हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप (High-fructose corn syrup) कॉर्न सिरप से बनाया जाने वाला आर्टीफिशियल शुगर है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि एडड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप मौजूदा दौर की मोटापे की महामारी का प्रमुख कारण है। हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और शुगर डायबिटीज और ह्रदय रोगों सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जुड़े हुए हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप कैसे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है तो हम आपको 5 ऐसी समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जो इसके अधिक सेवन से आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप की अधिक मात्रा आपके स्वास्थ्य के लिए घातक

डाइट में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप की अधिक मात्रा पहुंचाती है नुकसान 

हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप में पाई जानी वाली फ्रुक्टोज की मात्रा का अधिक सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।  चावल जैसे अधिक स्टार्च वाले कार्ब ग्लूकोज में तब्दील हो जाते हैं। हालांकि शुगर और  हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप में 50 फीसद ग्लूकोज और 50 फीसद फ्रुक्टोज होता है। ग्लूकोज हमारे शरीर में आसानी से संचारित होता है और हर कोशिका द्वारा प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही यह हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज  और विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए ईंधन का काम करता है। लेकिन जब शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अधिक हो जाती है तो किसी भी व्यक्ति को डायबिटीज हो सकती है, जो कि किसी के भी स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः दांतों को मजबूत बनाने के लिए कब और कैसे करें ब्रश, जानें ब्रश करने का सही तरीका

फैटी लिवर की बीमारी का बढ़ता है जोखिम

फ्रुक्टोज का अधिक सेवन लिवर के फैटीपन को बढ़ा सकता है। एक अध्ययन में पाया गया कि करीब 6 महीने तक स्वीट सोडा पीने वाले अधिक वजन के पुरुषों व महिलाओं के लिवर का फैट बढ़ गया जबकि दूध, डाइट सोडा या पानी पीने वाले लोगों में ऐसा नहीं था। अन्य शोध में पाया गया कि फ्रुक्टोज ग्लूकोज की समान मात्रा के मुकाबले लिवर के फैट को ज्यादा बढ़ा देता है।  आपको बता दें कि लिवर में जमा फैट फैटी लिवर रोग और टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।

मोटापे और वजन बढ़ने का रहता है खतरा

कई अध्ययनों में पाया गया है कि हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप सहित शुगर का अत्यधिक मात्रा में सेवन मोटापे को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाता है। एक अध्ययन में पाया गया कि स्वस्थ व्यस्क ड्रिंक में या तो ग्लूकोज होता है या फिर फ्रुक्टोज। फ्रुक्टोज आंत में फैट को जमाने का काम करता है, जिसके कारण यह आपके अंगों को घेरने लगता है। यह शरीर के फैट का सबसे हानिकारक प्रकार है। यह मधुमेह और हृदय रोग जैसे स्वास्थ्य के मुद्दों से जुड़ा हुआ है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हमारे दैनिक उपभोग में फ्रुक्टोज का सेवन वजन बढ़ने में एक अहम भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ेंः शरीर में इन 3 चीजों की कमी के कारण सोते वक्त होता है पैर में दर्द, जानें कैसे पूरी करें इनकी कमी

ज्यादा शुगर डायबिटीज का बन सकता है कारण

फ्रुक्टोज का अधिक सेवन इंसुलिन प्रतिरोध को भी बढ़ा सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप टाइप-2 डायबिटीज की स्थिति पैदा होती है। स्वस्थ लोगों में कार्ब के उपभोग की प्रतिक्रिया में इंसुलिन बढ़ जाता है, जो उन्हें रक्तधारा से कोशिकाओं में स्थानातंरित करता है। हालांकि नियमित रूप से फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा का सेवन आपकी बॉडी द्वारा इंसुलिन के प्रभावों को कम कर देता है। जिसके कारण आपकी बॉडी में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखने की क्षमता कम हो जाती है और आप डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं।

हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप में नहीं होते कोई पोषक तत्व

अन्य एडड शुगर की तरह हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप में कोई कैलोरी नहीं होती। अगर कैलोरी होती भी है तो इसमें कोई जरूरी पोषक तत्व नहीं होता। इसलिए हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप का सेवन आपकी डाइट में कुल पोषक तत्वों की संख्या को कम कर देता है, जिसके कारण आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और आप कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

दांतों को मजबूत बनाने के लिए कब और कैसे करें ब्रश, जानें ब्रश करने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version