इन 4 तरह के लोगों को नहीं खानी चाहिए चना दाल, जानें नुकसान

Chana Dal Side Effects: चना दाल का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानें इसके बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 तरह के लोगों को नहीं खानी चाहिए चना दाल, जानें नुकसान


चना दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। चने की दाल में प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक और फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। चने की दाल खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद तत्व शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। वजन घटाने के लिए भी चने की दाल फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने की दाल आपके शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकती है। जी हां, चने की दाल हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है। कुछ लोगों के लिए चने की दाल का सेवन नुकसानदायक (Arhar Daal Side Effects) साबित हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में चने की दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को चने की दाल नहीं खानी चाहिए या किन समस्याओं में चना दाल का सेवन नहीं करना चाहिए -  

चना दाल खाने के नुकसान - Chana Dal Side Effects In Hindi

चने की दाल वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से शरीर को प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को चने की दाल खाने से नुकसान हो सकता है। इन 4 तरह के लोगों को चने की दाल का सेवन करने से बचना चाहिए -

1. पेट दर्द से परेशान लोग 

अगर आपके पेट में दर्द है, तो आपको चने की दाल भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। दरअसल, चने की दाल में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जिसके कारण यह जल्दी पच नहीं पाती है। अगर आप पेट दर्द में चने की दाल का सेवन करेंगे, तो इससे दर्द ज्यादा बढ़ जाएगा। ऐसी स्थिति में आपको मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। मूंग दाल काफी हल्की होती है और पचाने में भी आसान होती है।

Chana-Dal-Side-Effects

2. प्रेगनेंट महिलाऐं 

प्रेगनेंट महिलाओं को चना दाल का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में चना दाल का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। जो महिलाऐं बच्चे को स्तनपान करवाती हैं, उन्हें भी अधिक मात्रा में चना दाल खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे मां और शिशु को गैस की समस्या हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: इन 3 बीमारियों में नहीं करना चाहिए अरहर की दाल का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

3. गैस और एसिडिटी से जूझ रहे लोग 

पेट में गैस की समस्या में चना दाल का सेवन करने से बचना चाहिए। कई लोगों को चना दाल खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खासतौर पर रात में चने की दाल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, चना दाल पचाने में भारी होती है, इससे पेट में गैस प्रोड्यूस होती है। चना दाल खाने से सीने में जलन या खट्टी डकार की समस्या हो सकती है। 

4. बुजुर्ग और बच्चे 

छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी चना दाल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, बुर्जुगों और बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, जो चना दाल को आसानी से पचा नहीं पाता है। ऐसे में चना दाल खाने से पेट खराब हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को हमेशा हल्की दालें ही खानी चाहिए, जिससे पाचन संबंधी कोई समस्या न हो। 

इसे भी पढ़ें: दाल पचाने में होती है दिक्कत? जानें आसानी से डाइजेस्ट करने के 5 उपाय

चने की दाल का सेवन इन लोगों को करने से बचना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका सेवन शुरू करें।

Read Next

सर्दियों में पिएं ब्रोकली सूप, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version