Doctor Verified

इन 4 तरह के लोगों में ज्यादा रहता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने का जोखिम, जानें बचाव के उपाय

कुछ लोगों को यूरिन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानते हैं किन लोगों को हो सकती है यूटीआई की समस्या
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 तरह के लोगों में ज्यादा रहता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने का जोखिम, जानें बचाव के उपाय


कुछ लोगों को यूरिन करते समय जलन महसूस होती है। यह आपके यूरिनरी ट्रैक्ट में होने वाले इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। इस समस्या के चलते महिलाओं व पुरुषों दोनों को ही असहजता हो सकती है। महिलाओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में बार-बार पेशाब आना, पेल्विक एरिया में दर्द होना, बैचेनी, हल्का बुखार, थकान, पेशाब करते समय दर्द होना या सफेद पानी आना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। यूटीआई होने की मुख्य वजह बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार कुछ लोगों को यूटीआई इंफेक्शन होने का जोखिम अधिक होता है। इस लेख में एमडी मेडिसिन डॉक्टर रजत गुप्ता के अनुसार जानते हैं कि किन लोगों को यूटीआई का जोखिम अधिक होता है। डॉ. रजत गुप्ता ने यूटीआई से जुड़ी पोस्ट अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही, यूटीआई से बचाव के उपाय भी बताए हैं। 

किन लोगों को होता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने का जोखिम - Who Is At High Risk Of UTI In Hindi 

पहले यूरिन इंफेक्शन होना 

कुछ महिलाओं और पुरुषों को पहले से भी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होता है। इन लोगों को बाद मे भी यूटीआई इंफेक्शन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले यूटीआई हो चुका होता है, उनको इससे बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। 

risk in uti

शारीरिक संबंध

जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है उनको यूटीआई होने की संभावना अधिक होती है। दरअसल, शारीरिक संबंध बनाने के बाद साफ-सफाई पर ध्यान न देने की वजह से महिलाओं को यूटीआई होने का जोखिम अधिक होता है। इस दौरान महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द और यूरिन में जलन महसूस हो सकता है। 

प्रेग्नेंट महिलाएं 

प्रेग्नेंस की दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में उनको वजाइनल डिस्चार्ज भी होता है। इसकी वजह से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को यूटीआई होने की संभावना बढ़ जाती है। इस लक्षण को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। 

उम्र का बढ़ना 

अधिक आयु की महिलाओं को भी यूटीआई की समस्या हो सकती है। इस समस्या में महिलाओं को यूरिन में ब्लड और पस आने का लक्षण दिखाई दे सकता है। अगर, आप इस लक्षण को अनदेखा करते हैं, तो इससे आपको अन्य रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। 

यूटीआई से बचाव के उपाय - Prevention Tips of UTI In Hindi 

एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रिंयका शेहरावत ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर शेयर करते हुए यूटीआई से बचाव के कुछ उपायों को बताया है। इन उपायों को आगे बताया गया है। 

  • हाइड्रेट रहें 
  • फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें
  • वजाइनल एरिया को ड्राई रखें 
  • पब्लिक टॉयलेट को यूज करते हुए स्वच्छता पर ध्यान दें 
  • एल्कलाइन फूड खाएं जैसे केला, मटर, सेब, कद्दू आदि। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर-लो होने से महिलाओं को क्या जोखिम हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Rajat Gupta - Making Medical Easy 🧑‍🏫 (@dr_gupta_md)

यूरिन से जुड़े लक्षण दिखाई देने पर आप इसे नजरअंदाज न करें। इसकी वजह से आपका इंफेक्शन किडनी तक पहुंच सकता है। जिसकी वजह से आपको बुखार व अन्य समस्याएं हो सकती है। 

Read Next

Fact Check: क्या वाकई नंगे पैर घास पर टहलने से आंख की रोशनी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version