चिकन ब्रेस्ट या लेग पीस कौन है ज्यादा हेल्दी? जानें न्यूट्रिशन वैल्यू और पढ़ें फायदे

चिकन खाने वालों के बीच हमेशा इस बात को लेकर बहस होती है कि चिकन ब्रेस्ट खाना हेल्दी होता है या लेग पीस। लेख में जानें कौन है ज्यादा हेल्दी।

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: Feb 26, 2020 11:51 IST
चिकन ब्रेस्ट या लेग पीस कौन है ज्यादा हेल्दी? जानें न्यूट्रिशन वैल्यू और पढ़ें फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

चिकन अन्य मीट के मुकाबले एक हेल्दी विकल्प है क्योंकि यह लीन प्रोटीन का एक सबसे अच्छा स्त्रोत है। चिकन न केवल हमारे शरीर को अच्छी कैलोरी प्रदान करता है, जो कभी व्यर्थ नहीं होती। जब बात चिकन की आती है तो हमारे पास कई विकल्प हो जाते हैं क्योंकि ये कई हिस्सों में बाजार में बिकता है जैसे चिकन ब्रेस्ट, कलेजी, लेग पीस या फिर विंग्स। सभी की अलग-अलग न्यूट्रिशनल वैल्यू होती है। लेकिन लोगों के बीच अक्सर इस बात को लेकर बहस होती है कि चिकन ब्रेस्ट ज्यादा हेल्दी होती है या फिर लेग पीस। कई लोगों को लेग पीस ज्यादा पसंद होता है क्योंकि इसे पकाना आसान होता है और ये सस्ता भी होता है। अगर आपके भी मन में अक्सर ये ख्याल आता है कि कलेजी बढ़िया होती है या फिर मुर्गे की टांग तो ये लेख आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको दोनों के बीच के अंतर और दोनों की न्यूट्रिशनल वैल्यू के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

chicken breast

चिकन ब्रेस्ट

चिकन ब्रेस्ट लो फैट और हाई प्रोटीन का एक बेहद अच्छा स्त्रोत है और अगर अपने फैट के सेवन पर गौर कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक बेहद अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। यह चिकन का सबसे महंगा हिस्सा होता है क्योंकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि कलेजी का सफेद मांस चिकन के अन्य हिस्सों के गहरे मांस के मुकाबले अधिक स्वादिष्ट होता है। चिकन ब्रेस्ट फास्फोरस का भी एक अच्छा स्त्रोत है, जिसकी जरूरत स्वस्थ हड्डियों और दांतों को होती है। इतना ही नहीं ये आपको विटामिन बी 3 की दैनिक जरूरत की भी आपूर्ति करता है, जो थकान और आलस को कम करने का काम करता है। चिकन ब्रेस्ट को कई तरीकों से बनाया जा सकता है इसे पकाकर, तलकर, भुनकर खाना लोगों को बहुत ज्यादा पसंद है। चूंकि इनमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए ये फ्राइंग पैन की सतह पर चिपक जाती हैं। इस स्थिति में आपको अतिरिक्त फैट मिलाने की जरूरत होती है ताकि ये पैन पर न चिपके। इसलिए लेग पीस को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः बढ़ती उम्र में तेज दिमाग के लिए लें ये 5 जरूरी विटामिन्स, अवसाद-तनाव जैसी समस्याएं भी होंगी दूर

लेग पीस

लेग पीस का इस्तेमाल चिकन ब्रेस्ट की तरह ही किया जा सकता है। इनमें कलेजी की तुलना में अधिक फैट और कम प्रोटीन होता है लेकिन ये अंतर ध्यान देने योग्य नहीं है। अगर आप आयरन की कमी ( खून की कमी) से जूझ रहे हैं तो लेग पीस आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेग पीस में अच्छी मात्रा में जिंक होता है जो स्वस्थ त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए बेहद अच्छा होता है। लेग पीस के बारे में एक अच्छी बात यह है कि वे सतह पर जल्दी से चिपकते नहीं हैं। चिकन ब्रेस्ट के समान, लेग पीस भी त्वचा के साथ, त्वचा के बिना, बोनलेस और हड्डी में उपलब्ध होता हैं। जब बात इनमें से किसी एक को खरीदने की आती है तो आप शायद सभी इनके फायदे और नुकसान दोनों को भलीभांति जानते होंगे लेकिन इनमें से कौन अधिक स्वस्थ है? इसका पता ऐसे लगाएं।

leg peice

चिकन ब्रेस्ट या लेग पीस कौन ज्यादा हेल्दी

चिकन ब्रेस्ट और लेग पीस के बीच स्वाद के साथ-साथ कुछ पोषक मूल्यों का भी अंतर है।  दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर फैट की मात्रा है। लेग पीस, चिकन ब्रेस्ट की तुलना में अधिक फैटी और नमी से भरा होता है। हालांकि, लेग पीस और चिकन ब्रेस्ट दोनों में आयरन, सोडियम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की समान सामग्री होती है लेकिन कैलोरी, फैट और सैच्यूरेटेड फैट की मात्रा भिन्न-भिन्न पाई जाती है। लगभग, एक 3-औंस त्वचा रहित चिकन ब्रेस्ट में 140 कैलोरी, 3 ग्राम फैट और 1 ग्राम सैच्यूरेटेड फैट होता है।  वहीं दूसरी तरफ, लेग पीस की समान मात्रा आपको 170 कैलोरी और फैट की 3 गुना मात्रा प्रदान करेगी। जब हम स्वाद के बारे में बात करते हैं, तो लेग पीस स्पष्ट रूप से लोगों को ज्यादा पसंद होता है। लेग पीस का स्वाद अच्छा होता है क्योंकि इसमें ज्यादा मांस होता है। जबकि, पकाए जाने वाले चिकन ब्रेस्ट के बोनलेस और त्वचा रहित सफेद मांस होने के कारण यह सूख जाता है और इसे चबाकर खाना पड़ता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें अतिरिक्त जड़ी बूटियों और तेलों का उपयोग करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः शाम 4 बजे के बाद चाय-समोसा नहीं खाएं ये 5 हेल्दी फूड, पेट भरने का हेल्दी सौदा हैं ये

चिकन ब्रेस्ट या लेग पीस की न्यूट्रिशनल वैल्यू

100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट                                                    100 ग्राम लेग पीस

कैलोरी-165                                                                   कैलोरी-177

प्रोटीन-31 ग्राम                                                               प्रोटीन-24 ग्राम

फैट-3.6 ग्राम                                                                  फैट-8 ग्राम

कोलेस्ट्रोल-85 एमजी (मिली ग्राम)                                     कोलेस्ट्रोल-135 ग्राम

सैच्यूरेटेड फैट-1 ग्राम                                                      सैच्यूरेटेड फैट-2.3 ग्राम

ये है निष्कर्ष 

चिकन ब्रेस्ट और लेग पीस की न्यूट्रिशनल वैल्यू में भिन्नता है। यदि आप चिकन के दोनों हिस्सों में पोषण की तुलना करते हैं, तो चिकन ब्रेस्ट एक स्वस्थ विकल्प है। ये कैलोरी में कम, प्रोटीन में अधिक, फैट में कम और सैच्यूरेटेड फैट लेकिन अच्छे कोलेस्ट्रॉल में उच्च हैं। कम फैट और कैलोरी की मात्रा के साथ मिश्रित प्रोटीन आपको हर दिन और वर्कआउट के बाद ऊर्जा प्रदान करेगा। आप चाहें तो दोनों का आनंद ले सकते हैं लेकिन अगर आप स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चुन रहे हैं, तो चिकन ब्रेस्ट आपके स्वस्थ रहने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Disclaimer