
Castor Oil vs Olive Oil Which is Better For Constipation: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। कब्ज की परेशानी में मरीज को मल त्याग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती है। कब्ज की समस्या में डॉक्टर मरीजों को ऐसे फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो जल्दी पचने वाले हों और पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को अपनाते हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज की समस्या में कुछ तेलों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कब्ज में कैस्टर ऑयल या ऑलिव ऑयल दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है।
कैस्टर ऑयल या ऑलिव ऑयल कब्ज में क्या है फायदेमंद?- Castor Oil or Olive Oil For Constipation in Hindi
कब्ज की समस्या में कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन अगर आप इनका सेवन सही ढंग से नही करते हैं, तो इसकी वजह से कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कब्ज की वजह से पेट में उठने वाले दर्द, मरोड़ और ऐंठन में इन तेलों का इस्तेमाल बहुत उपयोगी होता है। आयुर्वेद में भी इनका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। कैस्टर ऑयल में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो पेट में जमा गंदगी को साफ करने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। वहीं जैतून का तेल या ऑलिव ऑयल भी ऐसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कब्ज को कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर
कब्ज में कैस्टर ऑयल के फायदे- Castor Oil Benefits For Constipation in Hindi
कब्ज की परेशानी में कैस्टर ऑयल का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को हेल्दी रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। कब्ज की समस्या में आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और इसकी वजह से आपको मल त्याग करने में परेशानी होती है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कब्ज में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और लैक्सेटिव गुण होते हैं जो पेट को अच्छी तरह से साफ करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। कब्ज की समस्या में आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) डालें और रोजाना रात में इसका सेवन करें। इससे आपको कब्ज में बहुत फायदा मिलेगा। कैस्टर ऑयल का सेवन करने से आपको पाचन तंत्र मजबूत करने में भी फायदा मिलता है।
कब्ज में जैतून के तेल के फायदे- Olive Oil Benefits For Constipation in Hindi
ऑलिव ऑयल का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व हार्ट के लिए भी बहुत उपयोगी माने जाते हैं। ऑलिव ऑयल में विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो डाइजेशन बेहतर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण पेट में एसिड और एंजाइम प्रोडक्शन को बेहतर बनाने में भी उपयोगी माने जाते हैं। कब्ज की समस्या में ऑलिव ऑयल को नींबू के रस के साथ पिएं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पीने से आपको कब्ज की समस्या में बहुत फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली से जुड़ी सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। पाचन से जुड़ी यह समस्या बहुत कॉमन है और गंभीर होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कैस्टर ऑयल का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)